Web  hindi.cri.cn
एपेक के स्वागत में सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी पेइचिंग में आयोजित
2014-11-06 18:52:10 cri

एपेक सम्मेलन के स्वागत के लिये चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक विरासतों के ब्यूरो ने 6 नवम्बर को चीनी राष्ट्रीय संग्रहालय में रेशम मार्ग नाम के सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी का आयोजन किया।

यह अभी तक रेशम मार्ग संबंधी सबसे बड़ी और उच्च स्तरीय प्रदर्शनी है, जिसमें चीन के 16 प्रांतों, केंद्र शासित शहरों और स्वशासित क्षेत्रों के कुल 490 सांस्कृतिक अवशेष प्रदर्शित किए गए हैं। साथ ही यह पहली बार है कि घास मैदान रेशम मार्ग, रेगिस्तान रेशम मार्ग और समुद्री रेशम मार्ग समेत एक पूरी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है।

(श्याओयांग)

1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040