Web  hindi.cri.cn
ताजिकिस्तान के निचले सदन के स्पीकर से मिले शी चिनफिंग
2014-09-14 18:36:52 cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 13 सितंबर को दुशान्बे में ताजिकिस्तान की संसद के निचले सदन के स्पीकर शुकुरड्जो जुहुरोव से वार्ता की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन ताजिकिस्तान के साथ एक जुट होकर विकास करना और पीढ़ी दर पीढ़ी की दोस्ती बनाए रखना चाहता है। दोनों पक्षों को मौके का लाभ उठाकर चीन-ताजिकिस्तान रणनीतिक साझेदारी संबंधों को नये स्तर पर पहुंचाना चाहिए।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीन को ताजिकिस्तान की विधान संस्था के साथ आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाने की इच्छा है। दोनों देशों को भविष्य 5 सालों में चीन-ताजिकिस्तान रणनीतिक साझेदारी संबंधों के विकास की योजना का कार्यान्वयन करते हुए एक दूसरे के राष्ट्रीय प्रशासन का अनुभव सीखना चाहिए। साथ ही दोनों देशों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाते हुए चीन-ताजिकिस्तान मैत्री को गहरा करना चाहिए।

जुहुरोव ने कहा कि चीन ताजिकिस्तान का अच्छा पड़ोसी व अच्छा दोस्त है। ताजिकिस्तान चीन के साथ संपर्क करते हुए चीन द्वारा अपनाये गये आपसी सम्मान, अच्छे पड़ोसियों जैसे संबंध व मैत्री के राजनयिक सिद्धांत को महसूस करता है। ताजिकिस्तान की जनता सहायता व समर्थन करने पर चीन का आभारी है। चीन का विकास ताजिकिस्तान के लिए अहम मौका है। ताजिकिस्तान चीन के साथ समान विकास करना चाहता है। शी चिनफिंग की वर्तमान यात्रा में प्रचुर उपलब्धियां हासिल हुईं और दोनों देशों के नेताओं ने विकास व रणनीतिक साझेदारी संबंधों पर अहम सहमतियां प्राप्त कीं। ताजिकिस्तान की संसद का निचले सदन दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी संबंधों पर कायम रहता है। आशा है कि चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के साथ आदान-प्रदान बढ़ाते हुए वह दोनों देशों के सहयोग के लिए विधान गारंटी प्रदान करेगा और दोनों देशों के संबंधों का विकास बढ़ाएगा।

(मीनू)

आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040