Web  hindi.cri.cn
शीचिनपिंग दुशान्बे पहुंचे
2014-09-11 20:19:21 cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शीचिनपिंग 11 सिंतबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे पहुंचे। ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति राखमोनोव के निमंत्रण पर शांगहाई सहयोग संगठन की 14वीं शिखर बैठक में भाग लेंगे।

हवाई अड्डे पर शीचिनपिंग ने बताया कि मैं शांगहाई सहयोग संगठन की शिखर बैठक पर विभिन्न पक्षों के साथ इस संगठन के महत्वपूर्ण सवालों और समान रूचि वाले अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सवालों पर विचार विमर्श किया, भावी विकास की योजना बनाना और चौतरफा सहयोग बढ़ाना चाहता हूं। मुझे विश्वास है कि भावी शिखर बैठक मिलकर चुनौतियों औऱ खतरों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी साथ ही समान समृद्धि व विकास के नए अवसर भी देगी।

उन्होंने कहा कि शरद फसल काटने का समय है। मुझे आशा है कि इस यात्रा से बड़ी उपल्बधियां प्राप्त होंगी।

ताजिकिस्तान शीचिनपिंग की यात्रा का प्रथम पड़ाव है। इसके बाद वे मालदीव, श्रीलंका और भारत की यात्रा का रुख करेंगे।

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040