Web  hindi.cri.cn
एपेक के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक पेइचिंग में आयोजित
2014-09-02 19:27:28 cri

एपेक के ऊर्जा मंत्रियों की बैठक 2 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित हुई। एपेक के 21 सदस्य आर्थिक शक्तियों के ऊर्जा मंत्रियों और संबंधित अन्तरराष्ट्रीय संगठनों के अधिकारियों ने अनवरत ऊर्जा के विकास पर विचार-विमर्श किया।

वर्तमान बैठक का विषय है भविष्य के उन्मुख एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में अनवरत ऊर्जा के विकास का रास्ता, जिसके आयोजन का उद्देश्य एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में ऊर्जा सहयोग मजबूत करने के साथ साथ ऊर्जा का अनवरत विकास बढ़ाना है, ताकि ऊर्जा की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

चीनी उप प्रधानमंत्री चांग काओ ली ने कहा कि ऊर्जा सुरक्षा और पारिस्थितिकी पर्यावरण की गंभीर चुनौतियों के सामने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक विकास के तरीके में परिवर्तन को तेज करना पड़ता है। उन्होंने विभिन्न पक्षों से सहयोग मजबूत कर ऊर्जा क्षमता उन्नत करने की अपील की।

(ललिता)

1 2 3 4 5
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040