Tuesday   Apr 15th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में मनाया गया भारत का 71वां स्वतंत्रता दिवस
2017-08-15 16:04:46 cri


आज 15 अगस्त को चीन में स्थित भारतीय दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास में 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पेइचिंग स्थित भारतीय दूतावास में सैकड़ों की तादाद में भारतवासी स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए जमा हुए। भारतीय राजदूत विजय गोखले ने तिरंगा फहराया। भारतीय दूतावास में राष्ट्र गान और तिरंगा फहराने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजदूत विजय गोखले ने भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संदेश के कुछ हिस्से भी पढ़े। बाद में, दूतावास के सांस्कृतिक विभाग द्वारा एक सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज कार्यदिवस था, इसके बावजूद स्वंतत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में तकरीबन 300 लोगों ने हिस्सा लिया और बड़े ही धूमधाम से स्वंत्रता दिवस मनाया।

(अखिल पाराशर)

1  2  3  4  5  6  7  
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040