Web  hindi.cri.cn
यूनेस्को की सूची में 21 नए स्थल शामिल
2017-07-13 19:04:29 cri

विश्व विरासत कमेटी ने 21 नए स्थलों को यूनेस्को की सूची में शामिल किया है। जिसमें चीन के दो संरक्षित स्थल भी हैं। 41वीं विश्व विरासत कमेटी की पोलैंड के क्राकोव में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

यूनेस्को की सूची में तीन प्राकृतिक स्थलों में चीन के छिंगहाई प्रांत के ख-ख-शीली को भी शामिल किया गया है। जबकि 18 सांस्कृतिक विरासतों में चीन के फूच्यान प्रांत के कूलांगय्वी को जगह मिली है।

इसके साथ ही यूनेस्को के विश्व विरासत स्थलों की कुल संख्या 1,073 हो चुकी है। जिसमें 52 चीन के हैं। जबकि अंगोला और इरिट्रिया के स्थलों ने पहली बार सूची में जगह पायी है।

41वीं विश्व विरासत कमेटी की बैठक 2 जुलाई से 12 जुलाई तक पोलैंड में आयोजित हुई।

अनिल पांडेय

1  2  
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040