Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
वालिबॉल मैच में भारत और ब्राजील की खिलाड़ियों के बीच मैत्री
2017-06-21 17:19:43 cri


महिला वालिबॉल मैच में ब्राज़ील ने 3:0 के अंक से भारत को मात दी। मैच के खत्म हो जाने पर ब्राजील के प्रमुख कोच हेयरटन कैब्रेल डी ओलिविएरा अपने खिलाड़ियों को मैच स्थल से शीघ्र ही वापस नहीं लौटे। उन्होंने भारतीय महिला वालिबॉल खिलाड़ियों को "मैच के बाद का प्रशिक्षण" दिया। उनका कहना है:

"तुम लोगों को शारीरिक गुणवत्ता पर ज्यादा जोर देना चाहिए। शारीरिक ऊँचाई के अलावा, शक्ति प्रशिक्षण किया जाना जरूरी है, जिनमें टाँग, बांह और धड़ की शक्ति शामिल है। इसके साथ ही तुम लोगों को केवल आक्रमण करने पर ही नहीं सोचना चाहिए, बल्कि गतिशील के क्षेत्र में भी बल देना जरूरी है।"

सामूहिक प्रशिक्षण की कमी और प्रशिक्षण स्थिति खराब होना भारतीय टीम के स्तर में उन्नति में बाधा के सबब हैं। इस तरह ब्राजीली कोच कैब्रेल के तकनीक समझाने और खेल तरीकों के गुर समझाने के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने बहुत ही संजीदगी के साथ सुना और अभ्यास भी किया।

वालिबॉल खेलने के दौरान तकनीक और तरीका सिखाने के अलावा कोच कैब्रेल ने भारतीय लड़कियों को प्रेरणा भी दी। उन्होंने कहा:

"वालिबॉल को कभी नहीं छोड़ना। यह एक अद्वितीय खेल है। वालिबॉल ने मेरे साथ-साथ अन्य कई लोगों की जिंदगियों को बदला है।"

1  2  3  4  5  
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040