|
शानशी दौरे पर गए पत्रकारों को 27 अप्रैल को बाओची शहर में स्थित औद्योगिक कारख़ानों और एक कांस्य संग्रहालय ले जाया गया। बाओची शीआन के बाद शानशी प्रांत का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहाँ पर तमाम कारख़ाने मौजूद हैं। यह शहर चीन के औद्योगिक उत्पादन में अहम भूमिका निभाता है।
सबसे पहले हम छिन छुआन ग्रुप के प्लांट पर गए। जहाँ ऊर्जा, गैस, तेल, एरोस्पेस और रोबोट इंडस्ट्री आदि के लिए उपयोगी और बड़े उपकरण बनाए जाते हैं।जो कि दक्षिण पूर्व एशिया और अन्य देशों में निर्यात होते हैं। कम्पनी के उप मैनेजर वांग शियाओ शिन ने बताया कि उनका ग्रुप विश्व में अपने क्षेत्र के अग्रणी समूहों में से एक है। पिछले साल कम्पनी ने 6 अरब युआन का व्यापार किया। 1965 में स्थापित यह समूह लगातार अपने बिजनेस का दायरा बड़ा रहा है। पिछले एक दशक से भारत में भी यह ग्रुप अपने उत्पाद पहुँचा रहा है।
इसके बाद हम बाओथी कम्पनी की फ़ैक्टरी में पहुँचे। जो टाईटेनिक, स्टेन्लेस स्टील आदि से जुड़े तमाम उत्पाद तैयार करती है। इस कम्पनी में सात हज़ार कर्मचारी काम करते हैं।
(अनिल आज़ाद पांडेय)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |