Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी काउंसलर ने किया विश्व भारती विश्वविद्यालय का दौरा
2017-02-07 15:09:41 cri


6 फरवरी को कोलकाता स्थित चीनी जनरल कांसलर मा चानवू ने विश्व भारती विश्वविद्यालय के चीनी शिक्षकों की प्रशिक्षण कक्षा शुरू होने की रस्म में भाग लिया। विश्वविद्यालय के उपकुलपति स्वप्न के टाटा और चीनी अकादमी के प्रमुख अभिजीत बनर्जी आदि ने उपरोक्त गतिविधियों में भाग लिया।

काउंसलर मा ने रस्म में कहा कि विश्व भारती विश्वविद्यालय भारत के महान साहित्यकार, नोबल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा 1937 में स्थापित किया गया था। पिछले 80 सालों में यूनिवर्सिटी ने चीन-भारत सांस्कृतिक आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने और चीनी भाषा व संस्कृति को सिखाने में अनेक काम किये हैं और चीन-भारत आपसी समझ व मैत्री को प्रगाढ़ किया है। उन्होंने आशा जताई कि नये ऐतिहासिक काल में विश्व भारती यूनिवर्सिटी और चीनी अकादमी चीन-भारत मैत्रीपूर्ण भावना का प्रसार करके द्विपक्षीय आवाजाही व सहयोग के लिए नया योगदान देंगे।

यूनिर्वसिटी के उपकुलपति ने भारत स्थित चीनी दूतावास एवं कांसुलेट द्वारा लम्बे अरसे से दिये गये समर्थन की प्रशंसा की।

गौरतलब है कि यह प्रशिक्षण कक्षा कोलकाता स्थित चीनी कांसुलेट, विश्व भारती यूनिवर्सिटी के चीनी अकादमी और पेइचिंग विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गयी, जो 16 दिन तक चलेगी। भारत के विभिन्न स्थानों से आए करीब 60 चीनी भाषा शिक्षक इसमें भाग लेंगे।

(श्याओयांग)

1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040