Web  hindi.cri.cn
शी चिनफिंग के विश्व स्वास्थ्य संगठन का दौरा
2017-01-19 11:08:08 cri

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने 18 जनवरी को जिनेवा में विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूटीओ का दौरा किया और इसकी महानिदेशक मार्गरेट छन से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि डब्ल्यूटीओ स्वास्थ्य क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली संयुक्त राष्ट्र की विशेष संस्था है। चीन और डब्ल्यूटीओ के बीच सहयोग आदर्श मिसाल है। चीन के स्वास्थ्य विकास में डब्ल्यूटीओ ने मूल्यवान सहायता दी है। इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की विभिन्न चुनौतियों के मुकाबले के दौरान चीन ने सक्रिय रूप से भाग लिया। चीन"एक पट्टी एक मार्ग"के निर्माण में डब्यूटीओ की सक्रिय भागीदारी और"स्वस्थ रेशम मार्ग"के निर्माण में साझा भागीदारी का स्वागत करता है। चीन वर्ष 2030 अनवरत विकास कार्यक्रम के कार्यान्वयन, विकासशील देशों की सहायता जैसे क्षेत्रों में डब्यूटीओ के साथ सहयोग को मज़बूत करना चाहता है, ताकि मानव जाति के समान भाग्य वाले समुदाय के निर्माण में एक साथ मिलकर प्रयास किया जा सके।

मार्गरेट छन ने कहा कि लम्बे समय में चीन ने विश्व स्वास्थ्य कार्य और डब्ल्यूटीओ के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन एक चीन की नीति पर कायम रहता है। चीन में लागू की जा रही जनता की स्वास्थ्य योजना का डब्ल्यूटीओ का उच्च मूल्यांकन मिला है। भविष्य में डब्ल्यूटीओ चीन में चिकित्सा और स्वास्थ्य सुधार का लगातार समर्थन करता रहेगा।

(श्याओ थांग)

1 2
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040