Wednesday   Apr 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
भारत स्थित चीनी राजदूत ने महाराष्ट्र का दौरा किया
2017-01-11 16:09:54 cri


लो चाओहुइ और मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ

भारत स्थित चीनी राजदूत लो चाओहुइ ने अपनी पत्नी के साथ 9 जनवरी को पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र राज्य का दौरा किया। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की।

राजदूत लो ने चीन-भारत संबंध के विकास की स्थिति, खास कर "एक पट्टी एक मार्ग"रणनीति से अवगत कराया और महाराष्ट्र राज्य और मुंबई भौगोलिक और क्षेत्रीय श्रेष्ठता पर निर्भर रहकर चीन के प्रति अर्थतंत्र, व्यापार, निवेश, वित्त, आपसी संपर्क, समुद्र, मानविकी, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में वास्तविक सहयोग को लगातार मज़बूत करेंगे, ताकि दोनों देशों के संबंध के विकास में नेतृत्वकारी और रोल मॉडल की भूमिका निभायी जा सकेगी।

वहीं, मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र चीन की"एक पट्टी एक मार्ग"रणनीति पर खासा ध्यान देता है और चीन के साथ आपसी लाभ वाले सहयोग को भी महत्व देता है। उन्होंने अधिकाधिक चीनी उपक्रमों के निवेश और ज्यादा से ज्यादा चीनी पर्यटकों का महाराष्ट्र आने के लिए स्वागत किया। फडणवीस ने यह भी कहा कि वे चीन के मित्रवत प्रांत के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने को तैयार हैं, ताकि द्विपक्षीय संबंध के लगातार विकास में नई जीवन शक्ति संचार हो सके।

यात्रा के दौरान राजदूत लो चाओहुइ ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के मेयर, मुंबई विश्वविद्यालय के डीन से भी मुलाकात की और मुंबई पर्वेक्षक अनुसंधान कोष के लोगों के साथ संगोष्ठी आयोजित की।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040