|
राजदूत लुओ ने कहा कि इधर के सालों में चीन-भारत संबंध में पर्याप्त प्रगति हासिल हुई है। आशा है कि दोनों पक्ष वर्तमान स्थिति के आधार पर दूरगामी दृष्टि अपनाते हुए घनिष्ठ संपर्क और समन्वय कायम रखेंगे। द्विपक्षीय संबंध के सक्रिय पहलुओं पर ध्यान देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहराएंगे, ताकि चीन-भारत संबंध और ऊंचे स्तर तक ले जाया जा सके।
विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने नए राजदूत के रूप में लुओ चाओहुई का स्वागत किया और हाल के वर्षों में भारत-चीन संबंध में प्राप्त उपलब्धियों का सक्रिय आकलन किया। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले विकासशील देशों और सबसे तेज़ गति वाले नवोदित आर्थिक समुदायों के रूप में भारत और चीन के विकास की प्रक्रिया समान है, विचारधारा मिलती जुलती है और भविष्य के प्रति दृष्टिकोण एकसमान है। भारत चीन के साथ मिलकर द्विपक्षीय संबंध में और अधिक विकास की प्राप्ति के लिए समान प्रयास करने को तैयार है।
(श्याओ थांग)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |