Web  hindi.cri.cn
अमेरिका के चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प जीते
2016-11-09 18:43:24 cri

 

घोटालों और विवादों के बीच अमेरिका का 2016 आम चुनाव 8 नवंबर को आयोजित हुआ। स्थानीय समय के अनुसार 9 नवंबर के तड़के तक प्रारंभिक परिणाम के अनुसार रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर नए अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हुए।

प्रारंभिक परिणाम के मुताबिक ट्रम्प को 279 वोट मिले हैं, जो बहुमत के लिए 270 जरूरी वोट से ज्यादा है।

हालांकि इसके पहले प्रमुख अमेरिकी मीडिया और विभिन्न सर्वेक्षण के अनुसार हिलेरी के जीतने की ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन वोटों का परिणाम अलग रहा।

हिलेरी ने 9 नवंबर के तड़के ट्रम्प को फ़ोन कर अपनी हार स्वीकार की।

(नीलम)

1 2 3 4 5 6
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040