|
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के केंद्रीय सचिवालय के सदस्य, पार्टी के केंद्रीय अनुशासन निरीक्षण आयोग के सचिव चाओ होंगजू ने 9 मई को पेइचिंग में भारतीय केंद्रीय भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो के अध्यक्ष के.वी. चौधरी से मुलाकात की।
चाओ होंगजू ने कहा कि हाल के वर्षों में चीन और भारत के बीच लगातार उच्चस्तरीय आदान-प्रदान किए गए हैं। चीन-भारत रणनीतिक साझेदारी संबंध भी अच्छी तरह से विकसित हो रहे हैं। चीन और भारत दोनों बड़े विकासशील देश हैं, भ्रष्टाचार विरोधी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच आम समस्याएं मौजूद हैं। आशा है कि चीन भारत के साथ भ्रष्टाचार विरोधी सहयोग मज़बूत करेगा।
के.वी. चौधरी ने कहा कि भारत और चीन भ्रष्टाचार विरोधी क्षेत्र में एक दूसरे से सीखेंगे, और एक साथ भ्रष्टाचार विरोधी अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। (मीरा)
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
![]()
कोई टिप्पणी नहीं
powered by changyan
|
![]() |
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved. 16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |