Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
खेल समेत मानविकी आवाजाही चीन-भारत संबंध का अहम विषय : ल्यू चिनसोंग
2016-04-26 15:24:10 cri

भारत स्थित चीनी दूतावास के कार्यवाहक राजदूत ल्यू चिनसोंग ने 25 अप्रैल को भारत की यात्रा पर आए चीनी राष्ट्रीय खेल महाब्यूरो के प्रधान के सहायक काओ चितान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

ल्यू चिनसोंग ने कहा कि वर्तमान में चीन-भारत संबंध सर्वांगीर्ण विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। खेल समेत मानविकी आवाजाही इसका अहम विषय है। खेल जगत में चीन और भारत की अपनी-अपनी श्रेष्ठता है और एक दूसरे की आपूर्ति भी है। भारत के खेल व्यवसाय के विकास में बड़ी निहित शक्ति मौजूद है। खिलाड़ियों और कोचों के प्रशिक्षण, खेल प्रबंधन, बड़े पैमाने वाली खेल प्रतियोगिता जैसे क्षेत्रों में चीन और भारत के बीच सहयोग की बड़ी गुंजाइश भी मौजूद है। भारतीय लोगों को चीनी वूशू पसंद है, युवा लोगों को जैकी चैन और चाइनिस कूंगफू के प्रति रूचि है। वूशू प्रतियोगिता और संबंधित संघ का निर्माण भी जोरों पर है। यह चीन और भारत के बीच खेल सहयोग का नया पहलु बन जाएगा।

काओ चितान ने देश में खेल व्यवस्था में सुधार और चीन-भारत खेल आदान-प्रदान की स्थिति से अवगत करवाया और कहा कि उन्होंने मौजूदा भारत यात्रा के दौरान भारतीय पक्ष के बीच कई आम सहमतियां हासिल कीं।

(श्याओ थांग)

आप  की  राय  लिखें
आपके विचार (0 टिप्पणियां)
कोई टिप्पणी नहीं
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040