Monday   may 19th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत में मनाई जा रही है सागादावा उत्सव की खुशियां
2015-06-04 15:09:02 cri


2 जून को तिब्बती पंचांग के चौथे माह(अप्रैल) का 15वां दिन था। तिब्बती पंचांग के अनुसार अप्रैल माह सागादावा कहलाता है। बताया जाता है कि बौद्ध धर्म के प्रवर्तक शाक्यमुनि के जन्म, महाबुद्ध बनने और देहांत की तिथि तिब्बती पंचांग के अनुसार पंद्रह अप्रैल है। एक लोककथा के अनुसार, थांग राजवंश की राजकुमारी वन छंन तत्कालीन तिब्बत के राजा सोंग जान कान बू के साथ विवाह करने जब थांग राजवंश की राजधानी छांगआन से तिब्बत पहुंचीं, उस दिन भी अप्रैल की पंद्रह तारीख थी। इसलिए तिब्बती लोग महाबुद्ध और राजकुमारी वन छंग की स्मृति में स्थानीय पंचांग के अनुसार, सागादावा माह में विविध गतिविधियां आयोजित करते हैं। खासे लम्बे समय से पंद्रह अप्रैल को सागादावा उत्सव मनाया जाता रहा है। तिब्बती लोग इस दिन सैर करते हैं और बुद्ध से अच्छी फसल और सुखमय जीवन की प्रार्थना करते हैं। सागादावा की गतिविधियां अप्रैल के अंत तक चलती हैं।

(श्याओ थांग)

1 2 3 4
आप  की  राय  लिखें
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040