Web  hindi.cri.cn
जन संख्या

  थाईवान में जन संख्या ज्यादा है , भूमि कम होती है, वहां आबादी बहुत घनी है। वर्ष 2001 के अंत तक, थाईवान में कुल जन संख्या 2 करोड़ 24 लाख थी और प्रति वर्गकिलोमीटर भूमि में औसतः 619 लोग हैं।

  थाईवान की जन संख्या में वृद्ध लोगों की संख्या बढ़ने की प्रवृत्ति नजर आयी है। वर्ष 2001 के अंत तक, 0 से 14 साल तक की उम्र वालों की आबादी का अनुपात 25.8 प्रतिशत तक कम हो गया था। 15 से 64 साल तक की उम्र वालों की आबादी का अनुपात 67.4 प्रतिशत तक बढ़ गया था। 65 साल से बड़ी उम्र वालों की आबादी का अनुपात 6.8 प्रतिशत बढ़ गई थी।

  थाईवान में आबादी का फैलाव असंतुलित है। समुद्र सतह से 1000 मीटर से ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों का क्षेत्रफल थाईवान के कुल क्षेत्रफल का एक तिहाई है, जहां प्रति वर्गकिलोमीटर भूभाग में औसतः केवल 20 से ज्यादा लोग रहते हैं। जबकि शहरों में आबादी बहुत घनी है, प्रति वर्गकिलोमीटर भूमि पर 4800 से ज्यादा लोग हैं। विशेषकर थाईपेई शहर, काओश्योंग शहर, थाईजुंग शहर, चिलोंग शहर, शिनजू शहर, जाई शहर और थाईनान शहर में आबादी बहुत घनी है। उक्त सात शहरों का क्षेत्रफल थाईवान के कुल क्षेत्रफल का मात्र 2.9 प्रतिशत है, पर वहां की जन संख्या थाईवान की कुल जन संख्या का 31 प्रतिशत है।

  थाईवान की आबादी नीति का बन्दोबस्त समाज के आर्थिक विकास के साथ साथ निरंतर बदल रहा है। वर्ष 1965 से, थाईवान ने परिवार नियोजन लागू करना शुरु किया, जिस में युवा पुरुष व महिला के विवाह के लिए उम्र, जन्म देने की उम्र की सीमा निश्चित की गई है, एक दंपति एक बच्चे या दो बच्चों का जन्म दे सकते हैं। इस के बाद थाईवान में महिलाओं की प्रजनन् दर में निरंतर कटौती की गई है, जिस ने जन संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए कुछ न कुछ भूमिका अदा की है। लेकिन, जन संख्या में वृद्धि की कटौती से वृद्धों के बढ़ने और नयी श्रम शक्ति की कटौती की समस्या उत्पन्न हुई। इसलिए, थाईवानी अधिकारियों ने वर्ष 1990 में जन संख्या नीति का संशोधन किया , जिस के अनुसार दो बच्चों का जन्म देने की अनुमति दी गई है और तीन बच्चों का जन्म भी अधिक नहीं माना गया है । इधर के वर्षों में थाईवानी अधिकारियों ने जन्म को प्रोत्साहित करने की नीति अपनायी है।

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040