चंग फए येन ने दावोस में विश्व अर्थतंत्र व चीन के विकास पर व्याख्यान दिया
चीनी उप प्रधान मंत्री चंग फए येन ने 24 तारीख की शाम को स्वीजरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच में
श्री चंग फए येन ने कहा कि आर्थिक भूमंडलीकरण के गहन विकास के चलते अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक-व्यापार के बीच का संपर्क दिनोंदिन घनिष्ठ होता जा रहा है, विश्व व्यापार व निवेश अधिकाधिक प्रफुल्लित हो रहा है। लेकिन इधर के सालों में विश्व आर्थिक विकास के अनसुनिश्चत तत्वों के बढ़ने से अमरीका का अर्ध क्रेडिट ऋण संकट का प्रभाव फैल रहा है, विश्व कृषि उत्पादों, उर्जा व खनिज उत्पादों के दाम बढ़ते जा रहे हैं, व्यापार संरक्षणवादी भी उभर रहा है, विश्व जल वायु परिवर्तन का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। इन समस्याओं व चुनौतियों के आगे चीन अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर सक्रियता से समाधान का प्रस्ताव ढूंढने में जुटा हुआ है और विश्व आर्थिक के स्थिर और अनवरत विकास के लिए योगदान करने को तैयार है।
चीन के आर्थिक विकास , सुधार व खुलेपन की चर्चा करते हुए श्री चंग फए येन ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस ने मानव की जरूरत के अनुरूप सर्वोतोमुखी रूप से अनवरत विकास के वैज्ञानिक विकास अवधारणा में समन्वय करने का सुझाव पेश किया है और स्पष्ट शब्दों में खुशहाली समाज के सर्वोतोमुखी निर्माण के लक्ष्य के लिए संघर्ष करने की नवीन मांग प्रस्तुत की है।
|