• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2008-01-26 15:00:48    
भारतीय गणतंत्र दिवस पर भारतीय राष्ट्रपति के नाम चीनी राष्ट्राध्यक्ष का बधाई संदेश

cri
भारतीय गणराज्य की स्थापना की 58वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने भारतीय राष्ट्रपति सुश्री पाटिल के नाम एक बधाई संदेश भेजा। अपने बधाई संदेश में श्री हू चिन थाओ ने कहा कि वे चीनी जनता की और अपनी ओर से भारतीय राष्ट्रपति पाटिल को और उन के माध्यम से भारतीय जनता को हार्दिक बधाई देते हैं और शुभकामनाएं करते हैं।
 श्री हु चिन थाओ ने कहा कि भारत में तेज आर्थिक व सामाजिक विकास हो रहा है, भारत की समग्र शक्ति बड़े पैमाने पर उन्नत हो रही है, जो विश्व के ध्यानाकर्षण का केन्द्र बन गयी है। चीन भारत के विकास का हार्दिक स्वागत करता है और भारत में निरंतर और बड़ी उन्नति की शुभकामनाएं करता है ।
चीन व भारत दोनों विकासमान देश हैं। दोनों देशों द्वारा एक दूसरे का समर्थन करना एवं समान विकास करना दोनों देशों की जनता के बुनियादी हितों से मेल खाता है और एशिया यहां तक विश्व की शांति, स्थिरता व विकास के भी लाभदायक है। श्री हू चिन थाओ ने कहा कि वे भारतीय राष्ट्रपति पाटिल के साथ समान प्रयास करके चीन व भारत के रणनीतिक सहयोग साझेदारी संबंधों को निरंतर एक नयी मंजिल पर बढ़ाने को तैयार हैं।
श्री हु चिन थाओ की शुभकामना है कि सुश्री पाटिल स्वस्थ व खुश रहें। भारत गणराज्य समृद्ध व शक्तिशाली हो और जनता सुखी हो।