भारत की यात्रा कर रहे फ्रांसिसी राष्ट्रपति श्री सार्कोजी ने 25 तारीख को कहा कि फ्रांस भारत के नागरिक नाभिकीय ऊर्जा के विकास का समर्थन करेगा, लेकिन, पूर्व शर्त है कि भारत को अंतरराष्ट्रीय नाभिकीय सप्लाई देशों के गुट की नाभिकीय व्यावार की अनुमति प्राप्त करनी है।
श्री सार्कोजी ने भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से वार्ता के बाद कहा कि फ्रांस जानता है कि ऊर्जा के प्रति भारत की मांग बहुत बड़ी है। फ्रांस भारत द्वारा नागरिक नाभिकीय ऊर्जा का विकास करने को मदद देने को तैयार है, लेकिन, भारत को सर्वप्रथम अंतरराष्ट्रीय नाभिकीय सप्लाई देशों के गुट का समर्थन हासिल करना जरुरी है।
श्री सार्कोजी उसी दिन सुबह नयी दिल्ली पहुंचकर भारत की दो दिवसीय यात्रा शुरु की थी।
|