• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2008-01-22 16:49:44    
चीन दृढ़ता से शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहेगा

cri

चीनी समाचार एजेंसी शिन ह्वा समाचार एजेंसी ने 22 तारीख को लेख जारी करके कहा कि चीन दृढ़ता से शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलता रहेगा। यह चीन सरकार व जनता द्वारा युग की विकास प्रवृत्ति और खुद के बुनियादी कल्याण के लिए चुना गया रणनीतिक विकल्प है।

लेख में कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस की रिपोर्ट में यह दोहराया गया है कि चीन इस बात पर टडा रहेगा कि देश चाहे बड़ा हो या छोटा, शक्तिशाली हो या कमजोर, गरीब हो या समृद्ध सभी समान होते हैं। विभिन्न देशों की जनता द्वारा विकास के रास्ते का स्वेच्छा से विकल्प चुनने के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए और दूसरे देश के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। चीन अंतरराष्ट्रीय विवादों व सवालों का शांतिपूर्ण समाधान करने का पक्षधर है,हर तरह के आतंकवाद का विरोध करता है। चीन आत्मरक्षा की प्रतिरक्षा नीति अपनाता है, किसी भी देश को सैन्य धमकी नहीं देता है। चीन विभिन्न तरीकों के प्रभुत्ववाद व बल राजनीति का विरोध करता है। चीन कभी प्रभुत्ववादी बनने की कोशिश नहीं करेगा और आक्रमण व विस्तार कभी नहीं करेगा। लेख में कहा गया है कि यह विभिन्न रूपों की चीनी धमकी की दलील का एक ताबड़तोड़ जवाब है।

लेख में कहा गया है कि चीन शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के पांच सिद्धांतों के आधार पर सभी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग करने, बहुपक्षीय मामलों में सक्रिय भागीदारी करने, अपने अंतरराष्ट्रीय कर्त्तव्य निभाने और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के और न्यायपूर्ण व उचित दिशा की ओर विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।