संयुक्त राष्ट्र के उप महा सचिव, संयुक्त राष्ट्र एशिया प्रशांत आर्थिक व सामाजिक कार्यकारिणी सचिव सुश्री नैल्लने हैजेर ने 11 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकोक में कहा कि गरीबी दूर करने व दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढावा देने में चीन ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उन का विश्वास है कि चीन एशिया प्रशांत क्षेत्र की समान समृद्धि के लिए सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
सुश्री नैल्लने हैजेर ने कहा कि चीन एशिया प्रशांत क्षेत्र और विश्व अर्थतंत्र का इंजन है। गरीबी को दूर करना संयुक्त राष्ट्र के सहस्त्राब्दी विकास लक्ष्य का प्रथम कार्य है। इस क्षेत्र में चीन ने बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की है, जिससे इस लक्ष्य पर अमल करने की प्रक्रिया को गति दी गई है। इस के अलावा चीन ने दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढावा देने में भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई है और पूर्वी तिमोर, कम्बोडिया तथा लाओस और अफ्रीकी देशों के विकास के लिए बड़ा समर्थन दिया। उन्होंने यह आशा प्रकट की कि चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, ताकि अधिकाधिक दोशों को चीन का लाभदायक अनुभव मिल सके।
चीन सरकार के निमंत्रण पर सुश्री नैल्लने हैजेर 17 से 23 जनवरी तक चीन की यात्रा करेंगी।
|