• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2008-01-03 18:50:34    
भारतीय प्रधान मंत्री चीन की यात्रा करेंगे

cri
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता सुश्री च्यांग यू ने 3 जनवरी को पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधान मंत्री श्री वन चा पाओ के निमंत्रण पर भारतीय प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह 13 से 15 जनवरी तक चीन की सरकारी यात्रा करेंगे।

सुश्री च्यांग यू ने कहा कि चीन की आशा है कि इस यात्रा से चीन और भारत की जनता के बीच मैत्री बढ़ेगी, विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच आपसी लाभ पर आधारित मैत्रीपूर्ण सहयोग का विस्तार किया जाएगा और चीन-भारत रणनीतिक साझेदारी के दीर्घकालीन, स्वस्थ व सतत् विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

वर्तमान में चीन-भारत संबंधों का विकास बेहतर स्थिति में है। वर्ष 2007 में दोनों देशों ने चीन-भारत मैत्री पर्यटन वर्ष का समान आयोजन किया, दोनों देशों में बराबर उच्च स्तरीय आवाजाही हुई और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग भी लगातार बढ़ रहा है। गत वर्ष की जनवरी से नवंबर तक चीन और भारत के बीच 34 अरब 20 करोड़ डॉलर का व्यापार हुआ, जो वर्ष 2006 की इसी अवधि से 54 प्रतिशत अधिक है।

इस के अलावा चीन और भारत के सीमा सवाल के विशेष प्रतिनिधियों ने तीन बार मुलाकात की, जिनमें समाधान के ढांचे पर लाभदायक विचार-विमर्श किया गया। सुश्री च्यांग यू ने कहा कि चीन की आशा है कि दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य व न्यायपूर्ण समाधान की खोज जल्द से जल्द करने के लिए भारत के साथ कोशिश की जाएगी।