|
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 18 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित संवाददाता सम्मेलन में यह दोहराया कि चीन ने ईरान के साथ जेन -10 लड़ाकू विमानों पर सौदा करने पर विचार नहीं किया है और भविष्य में भी चीन के पास यह योजना नहीं होगी।
हाल ही में कुछ मीडिया संस्थाओं ने अपनी रिपोर्टों में कहा कि चीन ईरान को जेन- 10 लड़ाकू विमान बेचेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 25 अक्तूबर को इस की स्पष्टीकरण करते हुए कहा कि संबंधित रिपोर्टें तथ्यों से मेल नहीं खाती हैं।
श्री छिंग कांग ने प्रश्नोत्तर में कहा कि उक्त रिपोर्टें निराधार है और गैर जिम्मेदाराना भी है। सैन्य उत्पादों के निर्यात में चीन हमेशा ही जिम्मेदाराना व सावधानी भरा रुख अपनाता रहा है और चीन सरकार की संबंधित नीतियों व नियमों के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा-परिषद के संबंधित प्रस्तावों और चीन द्वारा निभाए जाने वाले अन्य अंतरराष्ट्रीय कर्त्तव्यों के अनुसार कार्यवाई करता रहा है।
|