• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-12-18 18:04:07    
रुस को अपने देश की परिस्थिति से मेल खाने वाले विकास के रास्ते को चुनने का अधिकार है

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने 18 तारीख को पेइचिंग में आयोजित विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रुस को अपने देश की परिस्थिति से मेल खाने वाले विकास के रास्ते को चुनने का अधिकार है।

श्री छिन कांग ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रधान मंत्री का पद संभालने या न संभालने पर टिपण्णी करते समय उक्त बात कही।

श्री छिन कांग ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के सत्ता में आने के बाद, रुस की समग्र राष्ट्रीय शक्ति में उल्लेखनीय उन्नति हुई है। अंतर्राष्ट्रीय मामलों में रुस बहुत अहम भूमिका अदा कर रहा है। चीन व रुस के बीच रणनीतिक साझेदारी संबंधों में भी यथार्थ प्रगति हुई है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास, रणनीतिक साझेदारी और यथार्थ सहयोग अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचा है। चीन व रुस द्वारा एक दूसरे के यहां राष्ट्र वर्ष का आयोजन करने से चीन-रुस संबंध में प्रबल प्रेरणा-शक्ति का संचार हुआ है। चीन ने राष्ट्रपति पुतिन द्वारा चीन व रुस के संबंधों के विकास को आगे बढ़ाने में किये गए महत्वपूर्ण योगदान का उच्च मूल्यांकन किया।

साथ ही श्री छिन कांग ने कहा कि चीन को विश्वास है कि अगले वर्ष आयोजित होने वाला रुस का आम चुनाव सुचारु ढंग से आयोजित किया जाएगा। चीन नये सत्र के रुसी नेतागणों के साथ द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी संबंधों के उच्च स्तर पर सतत्, स्वस्थ व स्थिर विकास को सुनिश्चित करने के लिए उभय प्रयास करने को तैयार है।