• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-12-18 16:15:35    
चीन लोकतांत्रिक व्यवस्था को परिपक्व करेगा

cri

चीन की सब से बड़ी समाचार एजेंसी शिन ह्वा न्यूज एजेंसी ने 18 तारीख को एक लेख जारी करके कहा कि लोकतंत्र व्यवस्था को परिपक्व किया जाएगा, लोकतंत्र के रूपों को प्रचुर बनाया जाएगा और लोकतंत्र के माध्यमों का विस्तार किया जाएगा, ताकि जनता के देश के आप मालिक होने की स्थिति को सुनिश्चित किया जा सके।

लेख में कहा गया है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि कानून के अनुसार लोकतांत्रिक ढंग से चुनाव, निर्णय, प्रबंध,व निगरानी की जानी चाहिए, जनता की भागीदारी व निगरानी और जानने एवं विचार प्रकट करने के अधिकारों को सुनिश्चित करना चाहिए। चीनी विशेषता वाले समाजवादी राजनीतिक विकास से जनता द्वारा लोकतंत्र का विकास करने के लिए दृढ़ आधार तैयार हुआ है, सही दिशा और उज्ज्वल भविष्य निश्चित किया गया है।

लेख में आगे बताया गया है कि समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति का विकास करने का महत्वपूर्ण माध्यम लोकतंत्र व्यवस्था के निर्माण को मजबूत करना है, विभिन्न स्तरों व क्षेत्रों में नागरिकों की राजनीति में भागीदारी का विस्तार करना है , समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति के व्यवस्था, मापदंड व प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है और जनता को देश का मालिक बनने को सुनिश्चित करना है।