13 दिसंबर को आक्रमणकारी जापानी सेना द्वारा नानचिन में नरसंहार किए जाने की 70वीं वर्षगांठ है। चीनी जनता ने नानचिन में आयोजित शांति समारोह में मृतकों की स्मृति को याद किया। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिन कांग ने पेइचिंग में कहा कि इस दिन की स्मृति शांति के मूल्य को समझने के लिए है।
वर्ष 1937 की 13 दिसम्बर को आक्रमणकारी जापानी सेना ने चीन के नानचिन पर कब्ज़ा कर लिया और इस के बाद के छह हफ्तों के भीतर इसी शहर में तीन लाख से ज्यादा बेगुनाह आम नागरिकों व हथियार डाल चुके चीनी सैनिकों का नरसंहार किया। विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्ममेलन में श्री छिन कांग ने चीनी मृतकों की स्मृति को याद करने के लिए देशी-विदेशी पत्रकारों को निमंत्रित किया।
श्री छिन कांग ने कहा कि चीन सरकार जापान के साथ दीर्घकालीन मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंधों के विकास की पक्षधर है।
|