|
|
(GMT+08:00)
2007-12-13 10:47:21
|
चीन व्यापारिक विवाद दूर करने के लिए अमरीका के साथ सहयोग बढाएगा
cri
चीन की उप प्रधान मंत्री सुश्री वू यी ने 11 दिसंबर को पेइचिंग में कहा कि चीन आर्थिक व व्यापारिक विकास में मौजूद सवालों का समाधान समुचित रूप से करने के लिए अमरीका के साथ सहयोग बढाएगा। यह बात सुश्री वू यी ने 18वीं चीन अमरीका वाणिज्य व व्यापार सभा में कही। उन्होंने कहा कि इस साल से चीन और अमरीका के बीच व्यापार का निरंतर व स्थिर विकास हो रहा है, साथ ही सहयोग का क्षेत्र और विस्तृत हो रहा है। इस साल चीन के अमरीका का तीसरा बड़ा निर्यात का बाजार बनने की संभावना है।
|
|
|