• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-12-11 19:14:25    
थाईवानी अधिकारियों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ में भागीदारी संबंधी मतदान पर रोक लगाना अंतरारष्ट्रीय समुदाय के समान हितों से मेल खाता है

cri
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री छिनकांग ने 11 तारीख को पेइचिंग में कहा कि वर्तमान स्थिति में संयुक्त राष्ट्र संघ में थाईवान के अधिकारियों द्वारा थाईवान की भागीदारी संबंधी मतदान पर रोक लगाना थाईवान जलडमरूमध्य क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए ही नही, चीन, अमरीका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समान हितों से भी मेल खाता है ।

हाल में अमरीकी उपविदेश मंत्री थोमस क्रिस्टसन ने थाईवानी संवाददाता से भेंट के दौरान कहा कि अमरीका संयुक्त राष्ट्र संघ में थाईवानी की भागीदारी से जुड़े मतदान का विरोध करता है और उन का ध्यान थाईवानी अधिकारियों पर लगातार केंद्रित रहेगा । 11 तारीख को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में श्री छिनकांग ने संवाददाता के प्रश्नोत्तर में उक्त बात कही ।

उन्होंने कहा कि चीन, अमरीका के इस रूख को महत्व देता है कि उस ने कई बार संयुक्त राष्ट्र संघ में थाईवान के भागीदारी संबंधी मतदान का विरोध दोहराया है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि छङ श्वेप्यिन अंतरराष्ट्रीय समुदाय की मान्यता हासिल एक चीन के सिद्धांत की परवाह न कर संयुक्त राष्ट्र संघ में थाईवान की भागीदारी संबंधी मतदान समेत थाईवानी स्वाधीनता गतिविधि में सलंग्न है, यह थाईवान जलडमरूमध्य क्षेत्र की शांति व स्थिरता के लिए खतरा पैदा करने की हरकत है, अंतरराष्ट्रीय समुदाय जरूर इस का विरोध करेगा ।