• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Sunday   Apr 27th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2008-01-02 19:00:41    
पेइचिंग ऑलंपियाड के सहायक आयोजक शहर

cri

वर्ष 2008—पेइचिंग ऑलंपियाड के दौरान ज्यादातर मैच पेइचिंग में आयोजित किए जाएंगे,लेकिन जलवायु और भू-स्थिति के कारण कुछ मैच पेइंचिग के बाहर के स्थानों में भी आयोजित होंगे।थ्यैनचिन,छिंगताओ,शांघाई और शनयांग में फुटबॉल मैचों का आयोजन होगा।छिंगताओ में सेलिंग व सेल्बोडिंग प्रतियोगिता और हांगकांग में घुड़सवारी प्रतियोगिता होगी।पेइचिंग ऑलम्पियाड के सहायक आयोजक के रूप में इन 6 शहरों के नाम ऑलम्पिक इतिहास में अमिट रहेंगे। 

सेलिंग और सेल्बोडिंग प्रतियोगिता के लिए छिंगताओ को इसलिए चुना गया है,क्योंकि वह समुद्रतटीय शहर है।उदाहरणार्थ वर्ष 1972 में जर्मनी के म्युनिक शहर में 20वें ऑलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ था।

लेकिन इस से जुड़े सेलिंग व सेल्बोडिंग के मैच जर्मनी के उत्तरी समुद्रतटीय शहर—कियल में आयोजित किए गए थे।

छिंगताओ शहर प्रशांत महासागर के पश्चिमी तट पर स्थित है और इस के पूर्व में कोरियाई प्रायद्वीप एवं जापान हैं।इस शहर में पवन की गति और जल का प्रवाह स्थिर है।इसलिए वह सेलिंग व सेल्बोडिंग के श्रेष्ठ स्थलों में शुमार किया गया है।

यह शहर एक विश्विख्यात बाग-बगीचों वाला शहर भी है,जो हरियाली व पुष्पों का साम्राज्य कहलाता है।सुनहरे पुलिंग,मुलायम रेत और रंगबिरंगे बोर्ड उस की अलग पहचान हैं।पेइचिंग ऑलंपियाड के एक सहायक शहर के रूप में तय किए जाने के बाद इसे विकास के ज्यादा मौके मिले हैं।इस शहर के मेयर श्री श्या गंग ने कहाः 

ऑलम्पिक प्रचार से फायदा मिला है और हमारे शहर का आर्थिक विकास इधर के कई वर्षो में तेज गति से हुआ है।इस अंतर्राष्ट्रीय खेल गतिविधि से शहरवासियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आया है,जो मुख्यतः उन की आय-वृद्धि के रूप में दिखाई देता है।बीते 4 वर्षो में छिंगताओ वासियों की वार्षिक आय में 15.1 प्रतिशत का इजाफ़ा हुआ है।"

आंकड़ों के अनुसार पिछले 4 वर्षो में छिंगताओ शहर ने सेलिंग व सेल्बोडिंग प्रतियोगिता के लिए करीब 20 अरब य्वान का विशेष अनुदान किया,जिस का प्रयोग शहर की विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के निर्माण व पुनःनिर्माण में किया जा रहा है।

चिकित्सा,संस्कृति व यातायात जैसे उद्योगों को प्रदत्त वित्तीय सहायता 40 प्रतिशत की वार्षिक दर से बढती गई है।अब सेलिंग व सेलबोडिंग प्रतियोगिता के लिए शहर के प्रमुख अस्पताल में एक नया परिसर बनाया गया है।

एक बड़ा थिएटर और एक आधुनिक कला केंद्र का निर्माण तथा पुराने ललितकला भवन,पुस्तकालय व संगीत महल का जीर्णाद्धार जोरों पर किया जा रहा है।यातायात को सुनिश्चित करने के लिए समुद्री सुरंग और खाडी-पुल बनाए जा रहे हैं।

इस के अलावा छिंगताओ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पुनः निर्माण के दूसरे चरण का काम जल्द ही पूरा होने वाला है।इन निर्माण-परियोजनाओं से कोई 1 लाख नागरिकों को रोजगार मिला है।

ऑलम्पियाड में मिलो,छिंगताओ में सेलिंग करो' यह छिंगताओ शहर द्वारा विश्व भर के पर्यटकों को दिया गया आमंत्रण है।

वर्ष 2008 के ग्रीष्मकाल में ऑलम्पिक खेलों के एक भाग के रूप में सेलिंग व सेलबोडिंग की भव्य प्रतियोगिता और सुन्दर छिंगताओ शहर आप के पधारने की प्रतीक्षा करेगा।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040