• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-11-29 18:26:51    
चीन हैकर अपराध विरोधी अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सहयोग में सक्रिय रहा

cri

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यू च्येनछाओ ने 29 तारीख को पेइचिंग में कहा कि चीन हैकर अपराधिक गतिविधियों पर प्रहार करने के अंतरराष्ट्रीय न्यायिक सहयोग को महत्व देता है और इस में सक्रिय रूप से भाग लेता है । आशा है कि संबंधित देश चीन सरकार के रूख को सही समझेंगे और सही व्यवहार करेंगे ।

रिपोर्ट के अनुसार अमरीका की एक सुरक्षा तकनीक कंपनी ने इसी दिन नेटवर्क हैकर अपराध संबंधी रिपोर्ट जारी की , जिस में चीन समेत 120 देश शामिल किए गए हैं ।

श्री ल्यु च्येनछाओ ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हैकर अपराधिक गतिविधि अंतरराष्ट्रीय सवाल है । चीन के नेटवर्क और सूचना व्यवस्था भी एकसर विदेशी हैकर के प्रहार का शिकार बन गए है । चीन सरकार हमेशा नेटवर्क में अतिक्रमण करने और नेटवर्क सुरक्षा को क्षति पहुंचाने वाली अपराधिक गतिविधियों का विरोध करती है और विभिन्न देशों के साथ इस क्षेत्र में सहयोग को मज़बूत करने को तैयार है ।