|
चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता श्री ल्यु जियन जौ ने 22 तारीख को पेइचिंग में यह कहा कि अमरीका की विदेशमंत्री सुश्री राइस के निमंत्रण पर चीन के विदेशमंत्री श्री यांग च्ये ची इस महीने की 26 से 27 तारीख तक अमरीका के मारीलैंड स्टेट में आयोजित होने वाले मध्य पूर्व शांति अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे। चीन को आशा है कि इस सम्मेलन में सकारात्मक उपलब्धि प्राप्त होगी।
श्री ल्यु ने यह कहा कि सम्मेलन के दौरान चीन संबंधित विभिन्न पक्षों के साथ मध्य पूर्व समस्या का शांतिपूर्ण समाधान करने के लिए कोशिश करेगा। चीन मध्य पूर्व में शांति स्थापित करने की सभी अंतर्राष्ट्रीय कोशिशों का समर्थन करेगा।
श्री ल्यु ने यह कहा कि हालांकि सम्मेलन अमरीका में आयोजित होगा. पर सभी अंतर्राष्ट्रीय समुदाय और अरब देश इस पर बड़ा ध्यान देते हैं। उन्हें आशा है कि सम्मेलन में भाग लेने वाले संबंधित पक्ष इस सम्मेलन के जरिये संपर्क कामय रख कर मध्य पूर्व की शांति प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक उपलब्धि प्राप्त कर सकेंगे।
|