• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-11-20 09:38:34    
चीनी संगीतकार श्यु पे तुंग और उन का संगीत

cri

श्यु पे तुंग चीन के प्रसिद्ध संगीतकार है और उन के संगीत लोगों को बहुत पसंद है।

गीत 1 धरती की गूंज

दोस्तो, अब सुनिए एक गीत, जिसका शीर्षक है—धरती की गूंज। यह गीत श्यु पे तुंग और इस गीत के रचियता चंग नान ने मिलकर 1999 में नान निंग शहर में हुए चीनी लोक-गीत समारोह के उद्घाटन के अवसर पर गाए जाने वाले गीत के रूप में तौयार किया था। इस गीत की लय मधुर है और संगीत खुली मस्त हवा की तरह सरल है। गीत में क्वांग्शी स्वायत्त प्रदेश की विभिन्न जातियों के लोक जीवन में पाई जाने वाली प्रेम की भावना की अभिव्यक्ति हुई है।

अब यह गीत नान निंग लोक गीत समारोह का एक प्रमुख गीत बन गया है। गीत के बोल हैं—हम पहाड़ी गीत गाते हैं और मछुआरों का गीत गाते हैं, आकाश में सफेद बादलों के टुकड़े विचर रहे हैं, हम घास मैदान के चरवाहों का गीत गाते हैं। हम उपवन में फूलों के खिलने का गीत गाते हैं, लीची में मिठास पड़ने का गीत गाते हैं, हम नदी से भी लम्बी दोस्ती के लिए गीत गाते हैं।

संगीतकार श्यु पे तुंग का जन्म वर्ष 1954 में उत्तर चीन के तालियन शहर में हुआ। सन 1970 में उन्होंने फुचो की सैनिक संगीत नृत्य मंडली में दाखिला लिया और 1976 में चीनी केंद्रीय संगीत विद्यालय में विधिवत संगीत की उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दाखिल हुए। अब वे चीनी गीत संगीत संघ के उपाध्यक्ष हैं। पिछली सदी के आठवें दशक के बाद से श्यु पे तुंग ने एक हजार से अधिक धुनों की रचना की है। लोगों को उन की बनाई धुनें बहुत पसंद है। अक्सर लोग उन की धुनों को गुनगुनाते हैं।

गीत 2 एक पूरा जीवन

दोस्तो, अब सुनिए एक गीत जिस का शीर्षक है—एक पूरा जीवन। इस की गीत की धुन श्यु पे तुंग ने तौयार की है और खुद उन्होंने इसे गाया भी है। उन्होंने कई टी.वी. धारावाहिकों में संगीत दिया है जो खासा लोकप्रिय हुआ है। चीन के संगीत मंच पर भी सबसे अच्छा संगीत बन कर उभरा है।

"एक पूरा जीवन"नामक यह गीत "एक पूरा जीवन"टी.वी धारावाहिक का प्रमुख गीत है। श्यु पे तुंग को इस धारावाहिक की कहानी बहुत पसंद है इसलिए उन्होंने इस गीत को और इस की धुन को तैयार करने में बहुत कोशिश की है। इस गीत की धुन बहुत कर्णप्रिय है। इसे याद करना भी आसान है। इस गीत में एक गरीब पुलिसकर्मी के जीवन की कठिनाइयों को चित्रित किया गया है।

श्यु पे तुंग ने कई बार रंगारंग प्रस्तुतियों के गीत-संगीत के आयोजन की जिम्मेदारी निभाई है। अनेक बार गीत-संगीत प्रतियोगिताओं में वह निर्णायक भी बने हैं। और कई बार अंतर्राष्ट्रीय गीत-संगीत आदान-प्रदान में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अमेरीका, जर्मनी, इटली, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जापान और मिश्र आदि देशों व क्षेत्रों की यात्रा भी की है।

गीत 3 मैं बर्फ के फाहों की तरह आकाश से उतरा हूं

दोस्तो, अब सुनिए एक गीत जिसका शीर्षक है—मैं बर्फ के फाहों की तरह आकाश से उतरा हूं। यह गीत श्यु पे तुंग ने इटली की यात्रा के दौरान बनाया है। गीत के बोल बड़े काव्यात्मक हैं और लय भी बड़ी मधुर है। लोगों द्वारा प्रेम की तलाश गीत का विषय है। गीत के बोल हैं—मैं बर्फ के फाहों की तरह आकाश से उतरा हूं। तुम्हारे मन में झांकना चाहता हूं। लेकिन तुम्हारे दिल में उतरने का रास्ता मुझे नहीं पता। इसलिए मैं अकेला बाहर इंतजार कर रहा हूं। तुम्हारे समझ मेरा प्रेम निवेदन कभी नहीं बदला है।

संगीतकार श्यु पे तुंग का रचना क्षेत्र बहुत व्यापक है। फैशनेबल आधुनिक लोकप्रिय संगीत, फिल्मी गीत, नृत्य-नाटिका के संगीत में उसे बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, विशेषकर ऐतिहासिक विषयों पर आधारित संगीत रचना में श्यु पे तुंग को बहुत सफलता मिली है। जैसे "छिंग राजवंश में युंग चंग का शासन"शीर्षक टी.वी धारावाहिक में श्यु पे तुंग ने जो संगीत दिया, इस धारावाहिक के लोकप्रिय होने में उस की भी बड़ी भूमिका रही है।