चीनी राष्ट्रीय जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन के उपाध्यक्ष लो हाओ छाए ने 7 तारीख को कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17 वीं कांग्रेस की रिपोर्ट में समाजवादी आर्थिक निर्माण, राजनीतिक निर्माण, सांस्कृतिक निर्माण व समाजिक निर्माण की व्याख्या करते समय जगह-जगह मानवाधिकार का सम्मान व उसे सुनिश्चतता प्रदान करने के विषय देखने को मिलते हैं।
श्री लो हाओ छाए ने कहा कि 16 वीं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस के आयोजन के बाद पिछले 5 सालों में चीन के लोकतंत्र की कानून व्यवस्था के निर्माण में नयी प्रगति हासिल हुई है। संविधान केन्द्रित मानवाधिकार प्रतिभूति कानून व्यवस्था निरंतर परिपूर्ण होती जा रही है, जन लोकतांत्रिक अधिकारों को भी कारगर सुनिश्चतता मिली है। उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस रिपोर्ट में 64 बार लोकतंत्र शब्द दोहराया गया है, दो बार मानवाधिकार शब्द पर बल दिया गया है, इस से पूरी तरह जाहिर होता है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी मानवाधिकार को भारी महत्व देती है।
|