
चीन चूमूलांगमाम पर्वत के नम क्षेत्र के संरक्षण में 1 करोड़ से अधिक य्वान की धनराशि इस्तेमाल करेगा। 4 तारीख को तिब्बत चूमूलांगमा पर्वत राष्ट्र स्तरीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के नम क्षेत्र की संरक्षण परियोजना को चीन की संबंधित संस्थाओं ने पारित कर दिया है, और यह परियोजना अगले साल से शुरू की जाएगी।
चूमूलांगमा पर्वत राष्ट्र स्तरीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र का क्षेत्रफल करीब 33 हजार वर्ग किलोमीटर है, 2004 में वह विश्व मानव व जीवन के संरक्षण नेटवर्क में सम्मलित किया जा चुका है।
चूमूलांगमा पर्वत राष्ट्र स्तरीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के प्रबंधन ब्यूरो की जानकारी के अनुसार, उक्त नम क्षेत्र संरक्षण परियोजना के आधार पर 5900 से अधिक हैक्टर नम क्षेत्र को सील करके उसकी रखवाली करने के अलावा, अलग तौर से 4400 से अधिक हैक्टर नम क्षेत्र की भी बहाली करने का प्रयास करेगा। इस के साथ वहां पारिस्थितिकी, मौसम, जलवायु व पक्षी आदि सर्वेक्षण केंद्रों की भी स्थापना की जाएगी , पूरी परियोजना के निर्माण में एक साल का समय लगेगा।
|