• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-10-26 15:51:21    
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के चार्टर में हुआ संशोधन प्रगतिशील है

cri

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कुछ समय पू्र्व समाप्त 17वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के चार्टर का संशोधित मसौदा पारित हुआ।इस में वैज्ञानिक विकास की अवधारणा और चीनी विशेषता वाले समाजवाद के सिद्धांत जैसे नए विषय शामिल किये गए हैं।चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के विशेषज्ञों ने कहा है कि इस से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्वकारी स्तर पर युग के विकास के साथ आगे बढने का विचार अभिव्यक्त हुआ है और इस का देश के भावी आर्थिक व सामाजिक विकास पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने चार्टर में जो संशोधन किया है,वह देश के विकास में हुए अनुभवों के आधार पर और नए विकास की नई मांगों को ध्यान में रखकर ही किया गया है।इस से राष्ट्रीय अर्थतंत्र के बेहतर व तेज विकास को बढावा देने और सर्वोत्तोमुखी खुशहाल समाज के निर्माण को प्रबल राजनीतिक सुनिश्चिता दी जाएगी।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय पार्टी-स्कूल के वैज्ञानिक समाजवाद-अनुसंधान कार्यालय के प्रधान श्री यैन शु-हान ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के संशोधित चार्टर में नव सम्मिलित सब से उल्लेखनीय विषय वैज्ञानिक विकास की अवधारणा का क्रियान्यवन है।उन्होंने बलपूर्वक कहा कि पार्टी के चार्टर में वैज्ञानिक विकास की अवधारणा जोडने से चीन के विकास पर बड़ा असर पड़ेगा।उन्हों ने कहाः

"वैज्ञानिक विकास की अवधारणा को पार्टी के चार्टर में शामिल करने का महत्व है कि वह आने वाले 5 या 13 वर्षों के विकास-लक्ष्य की प्राप्ति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।चीनी कम्युनिस्ट पार्टी चीन का लम्बे समय से एकमात्र सत्तारूढ पार्टी रही है।पार्टी के लक्ष्यों का देश व राष्ट्र पर भारी प्रभाव पड़ता है।वैज्ञानिक विकास की अवधारणा चीनी विशेषता वाले समाजवाद के विकास के दौरान लागू होने वाले अनिवार्य महत्वपूर्ण रणनीतिक विचार के रूप में पार्टी के चार्टी में शामिल करने से देश के विभिन्न स्तरीय नेताओं और पार्टी के कोई 7 करोड़ सदस्यों के आचरणों को निर्देशन व नियंत्रण प्राप्त होंगे। "

वैज्ञानिक विकास की अवधारणा को पार्टी के चार्टर में जो़ड़ने का पार्टी की 17वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में उपस्थित हुए प्रतिनिधियों ने भी जोरदार समर्थन किया है।छीज़ाला नामक एक प्रतिनिधि का विचार है कि वैज्ञानिक विकास की अवधारणा देश के विकास में मौजूद वर्तमान सवालों व अंतरविरोधों के समाधान में मददगार सिद्ध होगा।उन्हों ने कहाः

"वैज्ञानिक विकास की अवधारणा को पार्टी के चार्टर में शामिल करना औऱ उसे चीनी विशेषता वाले समाजवाद के सिद्धातों के एक अहम अंग के रूप में लागू करना देश में खुशहाल समाज के निर्माण और विकास की प्रक्रिया में उत्पन्न अंतरविरोधों के समाधान को फायदा पहुंचाएगा। "

पार्टी के संशोधित चार्टर में भी देश के प्रमुख कामों का पुनः बन्दोबस्त किया गया है।चार्टर में आर्थिक निर्माण,राजनीतिक निर्माण,सांस्कृतिक निर्माण और सामाजिक निर्माण को साथ-साथ चलाने के चीनी विशेषता वाले समाजवादी कार्य के आम प्रबंध संबंधी विषय भी लिखे गए हैं।इस में पार्टी का एक बुनियादी लक्ष्य चीन को समृद्धिशाली,लोकतांत्रिक,सभ्य, सामंजस्यपूर्ण और आधुनिक समाजवादी देश बनाने का तय किया गया है।

चीनी विशेषज्ञ श्री यैन शु-हान ने कहा कि पार्टी के संशोधित चार्टर में सामंजस्यपूर्ण समाज के निर्माण जैसे विषय शामिल करने का उद्देश्य सुधार व खुलेपन-कार्य में उभरे जटिल सवालों का बेहतर समाधान करना ही है।

पार्टी के संशोधित चार्टर में पार्टी के अन्दर लोकतत्र के विस्तार और कार्य-व्यवस्था में सुधार संबंधी नया विषय भी शामिल किया गया है।उदाहरणार्थ पार्टी की विभिन्न स्तरीय प्रतिनिधि-सभाओं में कार्यावधि की प्रणाली औऱ पार्टी की केंद्रीय कमेटी,प्रांतों,स्वायत्त प्रदेशों और केंद्र शासित शहरों की कमेटियों में निरीक्षण-दौरा की प्रणाली लागू की जाएगी तथा पार्ट की विभिन्न स्तरीय स्थाई कमेटियों की इस के संदर्भ में कमेटियों की ओऱ से निगरानी की जाएगी।

विशेषज्ञ श्री यैन शु-हान के अनुसार चीनी कम्युनिस्टा पार्टी की 17वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में दी गई रिपार्ट में पार्टी के निर्माण की चर्चा करते समय व्यवस्था के निर्माण पर बड़ा जोर दिया गया है और भ्रष्टाचार का विरोध करने व स्वच्छ शासन चलाने का खासा जिक्र किया गया है।

उनहो ने कहा कि व्यवहार विकसित हो रहा है और इतिहास आगे बढ रहा है।चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का निर्देशक विचार भी युग के कदम से कदम मिलाकर आगे चल रहा है।पार्टी के संशोधित चार्टर में पार्टी की व्यवहार में प्राप्त उपलब्धियां और सिद्धांत में हुए सृजन अभिव्यक्त किए गए हैं।