• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-10-17 17:35:02    
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने स्व-निर्माण को निरंतर मजबूत करती रहेगी

cri

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के संगठन मंत्रालय के उप मंत्री श्री ओ यांग सुंग ने 17 तारीख को पेइचिंग में कहा कि वर्ष 2002 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 16वीं कांग्रेस से ले कर अब तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने रुपांतरण व सृजन की भावना से पार्टी के निर्माण कार्य को चतुर्मुखी रुप से आगे बढ़ाया है और भारी उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

श्री ओ यांग सुंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस के प्रेस केंद्र में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उक्त बात कही । उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा के सृजन में सफलताएं मिली हैं। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने वैज्ञानिक विकास की विचारधारा आदि सिलसिलेवार महत्वपूर्ण रणनीतिक विचार प्रस्तुत किए हैं। बुनियादी स्तरीय पार्टी कमेटियों और पार्टी सदस्यों की पंक्ति के निर्माण को मजबूत किया गया है। पार्टी सदस्यों की भूमिका का और उजागर किया जा रहा है। पार्टी में लोकतंत्र का निरंतर विस्तार भी किया जा रहा है।

श्री ओ यांग सुंग ने यह परिचय भी दिया कि पिछले पांच वर्षों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं व कर्मचारियों के निर्माण कार्य में भी भारी प्रगति हुई है, कार्यकर्ताओं के ढांचे में निरंतर सुधार किया जा रहा है और समूचे कार्यकर्ताओं की गुणवत्ता की निरंतर उन्नति हो रही है। इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं के निगरानी काम का सृजन भी निरंतर मजबूत किया जा रहा है। पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां मिली हैं।