• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-10-15 19:20:12    
देश विदेश की मीडियाओं का चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस पर ध्यान

cri

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस 15 तारीख को पेइचिंग में उद्घाटित हुई।देश विदेश की अनेक मीडियाओं ने इस की पूरी रिपोर्टें दी हैं।

चीन के भीतरी इलाके के विभिन्न प्रमुख समाचार पत्रों ने पहली सुर्खियों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस के उद्घाटन की खबर दी और पार्टी की 16वीं कांग्रेस के बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा देश का प्रशासन करने में प्राप्त उपलब्धियों का सिंहावलोकन किया। इन सभी मीडियाओं ने यह बताया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा चीन में रुपांतरण व विकास के कुंजीभूत काल में आयोजित 17 वीं कांग्रेस बहुत महत्वपूर्ण है, जो चीन के विकास में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

हांगकांग के लोकमतों ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस पर बड़ा ध्यान दिया है। हांगकांग के अखबार वन ह्वेई बाओ ने अपनी समीक्षा में कहा कि हांगकांग वासी आशा करते हैं कि 17वीं कांग्रेस न सिर्फ बड़ी उसूलों व नीतियों पर देश के विकास के लक्ष्य को और साफ कर सकती है, बल्कि विकास में उत्पन्न कमजोर कड़ियों व असंतुलित क्षेत्रों को यथाशीघ्र ही दूर करेगी, ताकि सच्चे माइने में वैज्ञानिक विकास, सामन्जस्यपूर्ण विकास को साकार किया जाए और हांगकांग समेत पूरे देश को और सुन्दर भविषय प्रदान किया जा सके।

थाईवान के अखबार चीनी शी बाओ और ल्येन ह बाओ आदि प्रमुख पत्रों ने भी 17वीं कांग्रेस की रिपोर्टें दीं हैं।

कोरिया गणराज्य की विभिन्न मीडियाओं ने 15 तारीख को अलग अलग तौर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस के उद्घाटन की खबरें दीं।

थाईलैंड के एशिया दैनिक ने समीक्षा जारी करके विश्वास प्रकट किया कि चीनी जनता चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के निर्देशन में अवश्य ही सभी कठिनाइयों को दूर कर सकेगी और और भारी व शानदार उपलब्धियां व विजय पा सकेगी।

ब्रिटेन, फ्रांस और मिस्र आदि देशों की मीडियाओं ने भी अलग अलग तौर पर लेख प्रकाशित करके चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं कांग्रेस के उद्घाटन के बारे में रिपोर्टें दीं।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040