• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-09-25 17:57:33    
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने विश्व की 400 से अधिक राजनीतिक पार्टियों व संगठनों के साथ मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान बरकरार रखा है

cri

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने विश्व के 160 से अधिक देशों व क्षेत्रों की 400 से अधिक राजनीतिक पार्टियों व राजनीतिक सगंठनों के साथ विविध मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान कायम रखा है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के वैदेशिक संपर्क मंत्रालय के उप मंत्री चांग चे च्वीन ने 25 तारीख को पेइचिंग में आयोजित एक न्यूज ब्रीफिंग में यह बात कही।

श्री चांग चे च्वीन ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी हमेशा से स्वतंत्रता, पूर्ण समानता, आपसी सम्मान, एक दूसरे के अन्दरूनी मामलों में दखल न देने के पार्टी के आवाजाही के चार सिद्धातों का पालन करती आयी है और विश्व के अनेक देशों व विभिन्न क्षेत्रों की राजनीतिक पार्टियों व राजनीतिक संगठनों के साथ मैत्रीपूर्ण आवाजाही गतिविधि बरकरार रखी है।

श्री चांग चे च्वीन ने यह भी कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का विदेशी राजनीतिक पार्टियों के साथ आवाजाही के मुख्य विषयों में उन पार्टियों के साथ आवाजाही संबंध को प्रगाढ़ करना, समान रूचि वाले अन्तरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय सवालों पर विचारों का आदान-प्रदान करना व पार्टी के निर्माण व राष्ट्रीय सुधार व प्रशासनिक अनुभवों पर रायों का आदान-प्रदान करना शामिल है।