• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Wednesday   Jul 23th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-09-24 16:58:55    
चीन में राजनीतिक व्यवस्था,पुस्तकालय,शिक्षित व्यक्तियों की संख्या

cri

आज के इस कार्यक्रम में मऊ उत्तर प्रदेश के रईस अहमद, कर्नाटक के सलीम अब्बास देसाई और मोलाना नगर बिहार के राजीव कुमार तथा विकास नगर दिल्ली के अविनाश सिंह के पत्र शामिल हैं।

मऊ उत्तर प्रदेश के शाहीन रेडियो लिस्नर्स क्लब के रईस अहमद का सवाल है चीन में कितने पुस्तकालय हैं ? कौन सा पुस्तकालय सब से बडा है?

चीन में बड़े पैमाने वाले पुस्तकालयों की संख्या सौ से अधिक है,छोटे व मझौले पुस्तकालयों की संख्या तो अनगिनत।सब से बड़ा पुस्तकालय पेइचिंग में स्थित है।वह है चीन का राष्ट्रीय पुस्तकालय।उस का पुराना नाम था पेइचिंग पुस्तकालय।नाम सन् 1999 में बदल दिया गया।यह पुस्तकालय सन् 1912 में स्थापित हुआ था और अब तक 90 वर्षों से अधिक लम्बे समय का सफर तय कर चुका है।इस में कोई ढाई करोड़ पुस्तकें सुरक्षित हैं।उन में 17 लाख 1 हजार ऐतिहासिक ग्रंथ,2 लाख 9 हजार दुर्लभ प्राचीन साहित्य औऱ 30 हजार से ज्यादा कुछए के ऐसे कवच और हड्डियों के टुकड़े भी हैं,जिन पर प्राचीन चीनी अक्षर अंकित हैं।ये अक्षर सर्वाधिक पुराने चीनी अक्षर माने जाते हैं।

चीनी राष्ट्रीय पुस्तकालय की किताबों की संख्या एशिया में सर्वाधिक है।वह दुनिया के पांच बड़े पुस्तकालयों में गिना जाता है और चीन का सब से पुराना पुस्तकालय भी है।

कर्नाटक के सलीम अब्बास देसाई जानना चाहते हैं कि चीन में शिक्षित व्यक्तियों की संख्या कितनी है? क्या यहा भी शिक्षित बेरोजगार हैं ?क्या शिक्षित व्यक्तियों और बूढ़ों को सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है?

सन् 2001 के मई माह में चीनी राज्य परिषद द्वारा जारी पांचवी राष्ट्रीय जनगणना के परिणाम से पता चला है कि थाइवान को छोड़ चीन के बाकी क्षेत्रों में उच्च शिक्षा प्राप्त व्यक्तियों की संख्या 4 करोड़ 57 लाख 10 हजार है। सीनियर मीडिल स्कूली और और जूनियर मीडिल स्कूली शिक्षा प्राप्त करने वालों की संख्या क्रमशः 14 करोड़ 110 और 42 करोड़ 98 लाख 90 हजार है।प्राइमरी स्कूली पढ़ाई पूरी करने वालों की तादाद 45 करोड़ 191 है।

चीन में भी शिक्षित बेरोजगार हैं। इस का मुख्य कारण उन का मिलने वाली नौकरियों से असंतुष्ट होना है न कि रोजगार के मौकों की कमी। इधर के वर्षों में चीन में उच्च शिक्षालयों से बड़ी सख्या में स्नातक व स्नातकोत्तर रोजगार के लिए पांत में खड़े हो गए हैं। ऐसे में अच्छी नौकरी पाना चुनातीपूर्ण बन गया है।पर जिस की योग्यता व दक्षता परीक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरती है,उस के लिए मनचाही नौकरी मिलना मुश्किल नहीं है।

चीन में उच्च स्तर के शिक्षितों के साथ सभी बूढों को भी सरकारी पेंशन दी जाती है।

मोलाना नगर बिहार के राजीव कुमार का सवाल है चीन में सब से ज्यादा किस फसल की खेती होती है?

चीन में गेहूं की खेती सब से ज्यादा होती है और गेहूं की किस्में भी ज्यादा हैं।इस वक्त चीन के विभिन्न क्षेत्र खासकर उत्तरी क्षेत्र में बढिया किस्म के गेहूं की खेतीबारी को फलदायक मानकर उस की पैदावार में वृद्धि करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है।कुछ समय पूर्व हुए एक राष्ट्रीय सम्मेलन में यह अनुमान लगाया गया था कि इस साल चीन में गेहूं की पैदावार कोई 10 करोड़ टन होगी,जिस में बढिया किस्म के गेहूं की पैदावार लगभग 1 करोड़ टन होने की आशा है।

विकास नगर दिल्ली के अविनाश सिंह का सवाल है चीन में कौन-सी राजनीतिक व्यवस्था लागू है?

दोस्तो,चीन की राजनीतिक प्रथा पश्चिमी देशों की दो दलीय या बहुदलीय राज-प्रथा और कुछ देशों की एक दलीय राज-प्रथा से भिन्न है।चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई वाली बहुदलीय सहयोग व राजनीतिक सलाह-मशविरे की व्यवस्था लागू है।यह चीन की बुनियादी राजनीतिक व्यवस्था है,जो कम्युनिस्ट पार्टी और जनवादी पार्टियों द्वारा लम्बे अरसे से चीनी क्रांति व निर्माण-कार्य में एक दूसरे का साथ देने के दौरान निश्चित व विकसित की गई है।

चीन में लागू कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्ववाला बहुदलीय सहयोग व राजनीतिक सलाह-मशविरे की राजनीतिक व्यवस्था की विशेषता है कम्युनिस्ट पार्टी का नेतृत्व,बहुदलीय सहयोग,राज्य पर कम्युनिस्ट पार्टी का शासन और राज-मामलों में बहुदलीय हिस्सेदारी।

विभिन्न जनवादी पार्टियां कम्युनिस्ट पार्टी की घनिष्ट सहयोगी है न कि विपक्षी पार्टी।वे देश की नीतियों,कानून-नियमों के निर्माण,राजनेताओं के चयन और देश के प्रबंधन में भाग लेती हैं।चीन की वास्तविक स्थिति और व्यवस्थित स्वरूप ने कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व को बहुदलीय सहयोग की पूर्वशर्त और मूल सुनिश्चितता के रूप में तय किया है।यह नेतृत्व एकाधिपत्य नहीं है,बल्कि राजनीतिक नेतृत्व है यानी कि राजनीतिक सिद्धांतों,राजनीतिक दिशाओं और प्रमुख नीतियों का नेतृत्व है।

चीन में यह राजनीतिक व्यवस्था राजनीतिक उथल-पुथल और सामाजिक अस्थिरता की रोकथाम में अहम भूमिका भी अदा कर रही है।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040