• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International Saturday   Jul 5th   2025  
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-09-17 16:23:15    
च्याओ श्या: चीनी उड्डयन उद्योग कंपनी के शन्यांग विमान डिजाइन अनुसंधान संस्था की उप जनरल डिजाइनर

cri
47 वर्षीय च्याओ श्या चीनी अड्डयन उद्योग कंपनी के शन्यांग विमान डिजाइन अनुसंधान संस्था की उप जनरल डिजाइनर हैं। उन्होंने 10 से ज्यादा प्रमुख विमानों के अनुसंधान कार्य में भाग लिया है और क्रमशः छह बार उड्डयन मंत्रालय से इनाम हासिल किया है और देश की मॉडल श्रमिक बनी हैं।

लोगों की नजर में सुश्री च्याओ श्या बहुत मेहनत से काम करती हैं। वे अक्सर खराब प्राकृतिक वातावरण में प्रशिक्षण करती हैं । हर एक प्रशिक्षण के लिए वे दसियों या बीसियों घंटों तक नहीं सोती हैं।

च्याओ श्या के सहकर्मी श्री स्वन जी श्याओ ने कहा कि एक नेता होने के नाते, सुश्री च्याओ श्या सम्मानीय हैं, और एक मित्र होने के नाते, सुश्री च्याओ श्या पसंदीदा हैं।

अपने काम की चर्चा में सुश्री च्याओ श्या ने बताया कि हमारे द्वारा बनाए गए विमानों को नीले आसमान में उड़ते देख कर खुशी के मारे मेरी आंखों से आंसू बहने लगते हैं। उन्होंने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व जनता ने उन्हें अनेक इनाम दिये हैं। अब वे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 17वीं सभा की प्रतिनिधि भी चुनी गयीं हैं। उन्होंने कहा कि वे अच्छी तरह अपना कर्त्तव्य निभाएंगी और मेहनत से काम करेंगी।

Post Your Comments

Your Name:

E-mail:

Comments:

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040