• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-08-29 14:07:49    
कोकोशिलि में पालतू नीलगायों का सफल प्रजनन हुआ

cri

चीन के कोकोशिलि प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के प्रबंधन-ब्यूरो के अनुसार पिछले साल जून माह से आज तक इस प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के वन्य जंतुओं के बचाव-केंद ने चार पालतू नीलगायों का प्रजनन करवाने में सफलता प्राप्त की है। प्रबंधन-ब्यूरो ने बताया कि पिछले साल जून के अंत में वन्य जंतुओं के बचाव-केंद्र ने विश्व में प्रथम बार पालतु नीलगाय के प्रसव को सफल बनाया था।एक साल बाद यानी गत जून माह के अंत में इस केंद्र ने अन्य तीन पालतु नीलगायों को अपने अपने नन्हें शिशु सुरक्षित रूप से पैदा करवाया।यह इस बात का प्रतीक है कि कोकिशिलि प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र में नीलगायों के बचाव व शोध-कार्य में भारी कामयाबियां हासिल हुई हैं। इधर के वर्षों में चीन के इस प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र के वन्य जंतुओं के बचाव-केंद्र ने अड़तीस नीलगायों की जान बचाई हैं।नीलगाय विश्व में लुप्तप्राय कीमती वन्य जंतुओं की सूची में शामिल है।