• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-08-13 17:51:11    
चीनी शेनशी श्रेष्ठ सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी कोरिया गणराज्य में आयोजित होगी

cri

वर्ष 2007 के चीनी शेनशी व कोरिया गणराज्य सहयोग हफ्ते की सांस्कृतिक आदान-प्रदान गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण विषय के रूप में शेनशी प्रांत के सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो द्वारा संगठित शेनशी के श्रेष्ठ सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी इस महिने की 31 तारीख को कोरिया गणराज्य में आयोजित होगी।

इस वर्ष चीन व कोरिया गणराज्य के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 15 वीं वर्षगांठ है, वह दोनों देशों की सरकारों द्वारा निश्चित चीन-कोरिया गणराज्य आदान-प्रदान वर्ष भी है। शेनशी प्रांत ने इस महिने की 31 तारीख से सितंबर की 9 तारीख तक कोरिया गणराज्य में चीनी शेनशी-कोरिया गणराज्य सहयोग हफ्ते नामक गतिविधि आयोजित करने का निश्चय किया।

सोल के इतिहास अजायबघर में आयोजित होने वाली शेनशी के श्रेष्ठ सांस्कृतिक अवशेषों की प्रदर्शनी में चीन के थांग राजवंश के सांस्कृतिक अवशेष - भित्ती चित्र और सोने-चांदी के बर्तन एवं छिन-हान राजवंशों की पक्की मिट्टी की मानव मुर्तियां आदि शामिल हैं। इस में कुल 93 सांस्कृतिक अवशेष हैं। इस के साथ प्रदर्शनी में पेपर-कट व चीनी कठपुतली आदि लोक शिस्प कला की वस्तुएं , जो शेनशी के इतिहास व संस्कृति को प्रतिबिंबित करती हैं, भी दिखायी जाने वाली हैं।