• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-08-03 09:29:16    
य्वान राजवंश के अन्तिम काल में किसान युद्ध

cri

नीले और सफेद चीनीमिट्टी के बर्तन य़्वान राजवंश की दस्तकारी के नए उत्पाद थे। ह्वाङ ताओफो नामक एक मेहनतकश महिला ने सूती कपड़ा उद्योग के विकास में योगदान किया था।

य्वान राजवंश के शासकों ने किसानों से बहुत सी खेतीयोग्य जमीन छीनकर खेतीबारी के लिए गैरिजन सेना को दे दी थी या बौद्धमंदिरों को भेंट कर दी थी।

इसके अलावा किसानों से भारी लगान व टैक्स भी वसूल किया जाता था तथा बेगार करवाई जाती थी।

यही नहीं, फौजी काम के लिए किसानों से उनके घोड़े भी जबरन ले लिए जाते थे—य्वान राजवंश काल में किसानों से कुल मिलाकर 7 लाख घोड़े इस प्रकार छीने गए।

उस समय उत्तरी चीन के बहुत से किसान मंगोल जाति के कुलीनों के गुलाम बन गए। जनता के विरोध को कम करने के लिए य्वान शासकों ने जातियों के बीच फूट डालने की कोशिश की। उन्होंने सारे देश की जनता को चार

श्रेणियों में बांट दिया, पहली श्रेणी मंगोलों की थी, जिन का स्थान सबसे ऊंचा था, दूसरी श्रेणी सेमू (रंगीन आंखों वाले) लोगों की थी।

जिनमें पश्चिमी की श्या जाति, उत्तरपश्चिम की उइगुर जाति तथा मध्य एशिया से चीन में आई विभिन्न जातियों के लोग शामिल थे, तीसरी श्रेणी हानों की थी, जिन में उत्तरी चीन के हान लोग और न्वीचन।

खित्तन व पोहाए आदि जातियों के लोग शामिल थे, तथा चौथी व सबसे निम्न श्रेणी दक्षिणवासियों की थी, जिन में दक्षिणी चीन में रहने वाले हान जाति व अन्य जातियों के लोग शामिल थे।

इस वर्गीकरण का उद्देश्य विभिन्न जातियों के परस्पर सम्पर्क तथा शासकों के विरुद्ध उनकी संयुक्त प्रतिरोध शक्ति को क्षीण करना था।

य्वान शासकों के क्रूर शासन से विभिन्न जातियों की जनता के बीच तीव्र विरोध पैदा हुआ।

1351 में लाल साफा सेना ने ल्यू फूथुङ के नेतृत्व में आज के आनह्वेइ प्रान्त के इङचओ नामक स्थान में विद्रोह कर दिया। विभिन्न स्थानों के किसानों ने इसका समर्थन किया।

लाल साफा सेना ने तीन रास्तों से उत्तर की ओर अभियान किया।

लेकिन इस सेना में आपसी तालमेल की कमी और उसकी विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अलग थलग ढंग से लड़ाई किए जाने के कारण यह अभियान अन्त में असफल हुआ और युद्ध में ल्यू फूथुङ की मृत्यु हो गई।