|

क्वांग च्यओ शहर दक्षिण चीन के क्वांग तुंग प्रांत की राजधानी है। जू च्यांग नामक नदी पश्चिमी से पूर्व की ओर पूरे शहर से हो कर गुजरती है। जू च्यांग नदी ने क्वांग च्याओ शहर को दक्षिणी, उत्तरी और फांग छ्वन तीन क्षेत्रों में विभाजित क र दिया है। इस वर्ष के अप्रैल माह में शहर में व्यस्त परिवहन की स्थिति में शैथिल्य लाने के लिए क्वांग च्यओ शहर ने जू च्यांग नदी पर दोनों तटों तक आने जाने वाले छोटे द्रुत जहाज----नदी पर बस की सेवा शुरु की,जिस ने पुराने जहाज की जगह ले ली। नदी पर बस की सेवा, सबवे और यात्री बस के साथ क्वांग च्यओ शहर में सार्वजनिक नेटवर्क की स्थापना हो गई है। आज हम आप लोगों को क्वांग च्यओ शहर के नागरिकों की इस नयी सेवा नदी पर बस की सेवा का परिचय देंगे। वर्ष 2007 दस अप्रैल की सुबह क्वांग च्यओ शहर में जू च्यांग के दक्षिणी भाग में जुंग शैन विश्वविद्यालय की बंदरगाह से नदी पर प्रथम बस सेवा शुरु की गयी। यह छोटा द्रुत जहाज दसियों यात्रियों को ले कर जू च्यांग नदी के उत्तरी भाग की ओर जा रहा है। दोनों किनारों पर विभिन्न इमारतें निरंतर लोगों की नजरों में आ रही हैं। 30 मिनट में ही यह बस फांग छ्वन बंदरगाह पहुंच गयी। यदि लोग यात्री बस से जू च्यांग के दक्षिण भाग से फांग छ्वन जाएं, तो कम से कम 50 मिनट लगते हैं। नदी पर बस सेवा शुरु होने से नागरिकों में गहरी उत्सुकता जागी है। इस सुविधा को नागरिकों ने पसंद किया है। 
अब रोज अनेक लोग इस सेवा का उपयोग कर रहे हैं। नागरिक सुश्री ली ली ने कहा,अब कम समय लगता है और ट्रैफिक जाम भी नहीं है। मैं बहुत सुविधा से आ-जा सकती हूं। नदी पर बस सेवा के खुलने से क्वांग च्यओ वासियों की बाहर जाने की आदतें बदल गई हैं। क्वांग च्यओ शहर में पुराने जहाज का 100 वर्षों से ज्यादा का इतिहास है। पिछली शताब्दी के 80 के दशक की शुरुआत तक, क्वांग च्यओ शहर में केवल जन पुल, हाई जू पुल आदि कई पुल थे।
नागरिक जू च्यांग नदी को पार करते समय जहाज पर सवारी करना पसंद करते थे। 49 वर्षीय सुश्री लेई च्येन फंग उस वक्त ह्वांग शा बंदरगाह पर कंडक्टर थीं और उस वक्त बंदरगाह में व्यस्तता की स्थिति को अपनी आंखों से देखा है।सुश्री लेई ने कहा,इस इकाई में काम करते हुए मुझे 27 वर्ष हो चुके हैं। जब मैं यहां काम करने आयी, उस वक्त जू च्यांग नहर नहीं थी। मैं कंडक्टर थी, रोजाना अनेक लोग टिकट खरीदते थे। मैं अक्सर बहुत व्यस्त रहती थी, और खाने-पीने का वक्त भी नहीं निकाल पाती थी। सुश्री लेई के परिचय के अनुसार,उस वक्त जहाजरानी कंपनी एक दिन में एक लाख यात्रियों की सेवा करती थी। कंपनी के कर्मचारी पानी रखने के बड़े बर्तन में टिकट रखते थे। जहाजरानी कंपनी में कार्यरत श्री तंग श्यैन याओ ने याद करते हुए बताया,पहले जहाज क्वांग च्यओ शहर में यातायात का प्रमुख माध्यम था। मुझे याद है कि 800 से 1000 यात्रियों की क्षमता वाले जहाज आते-जाते थे और एक ही वर्ष में 10 करोड़ यात्रियों की सेवा कर सकते थे। यह चीन के जहाजरानी इतिहास में भी बहुत कम दिखायी देता है। अनेक पुराने क्वांग च्यओ वासियों के लिए रोज जहाज पर सवार होकरके जू च्यांग नदी आना-जाना अविस्मरणीय याद है। लेकिन, इस स्थिति में धीरे-धीरे परिवर्तन हुआ है। पिछली शताब्दी के 90 के दशक में जू च्यांग नदी के दोनों किनारों को जोड़ने वाले पुल व नहरों के बढ़ने और थलीय यातायात के दिन ब दिन विकसित होने के साथ-साथ, वर्ष 1993 से क्वांग च्यओ शहर में जू च्यांग नदी में जहाजों पर सवार हो कर यात्रा करने वाले लोगों की संख्या 10 से 20 प्रतिशत की गति से साल दर साल कम हुई है।
कुछ लोगों ने चिंता भी प्रकट की कि जू च्यांग नदी में जहाजरानी क्वांग च्यओ शहर में धीरे-धीरे बंद हो जाएगी। इधर के वर्षों में गाड़ियों के बढ़ने से क्वांग च्यओ शहर में सड़कों की स्थिति बहुत गंभीर हुई है।
क्वांग च्यओ शहर की सरकार ने जू च्यांग नदी की प्राकृतिक श्रेष्ठता का पूरा प्रयोग करके नदी पर फिर से परिवहन खोलने का निर्णय लिया है। नदी पर बस की सेवा शुरु करने पर क्वांग च्यओ शहर के नागरिकों ने सक्रिय प्रतिक्रिया दी है। वर्ष 2006 में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की क्वांग च्यओ शहर की कमेटी के अनेक सदस्यों ने संयुक्त रुप से यह सुझाव पेश किया कि क्वांग च्यओ में नदी पर बस सेवा खोली जाए और नागरिकों को विविधतापूर्ण सेवा प्रदान की जाए ।
श्री स्वन शी शंग इन में से एक सदस्य हैं। उन्होंने कहा,मुझे लगा कि क्वांग च्यओ में इतने ज्यादा उपयोगी प्राकृतिक संसाधन हैं, इसलिए, हमें इस का पूरा इस्तेमाल करके सार्वजनिक यातायात को बेहतर बनाना चाहिए। इसलिए, क्वांग च्यओ शहर में नदी पर बस की सेवा खोली जानी चाहिए, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के दबाव को कम किया जा सके । इस वर्ष 10 अप्रैल को, नदी पर बस की सेवा शुरु करने से क्वांग च्यओ शहर में नदी पर परिवहन के विकास का नया अध्याय खुला है। हालांकि अब जू च्यांग नदी पर बस की लाईनें ज्यादा नहीं हैं, फिर भी सरकार के पास दीर्घकालीन कार्यक्रम है। वर्ष 2020 तक, जू च्यांग नदी के क्वांग च्यओ भाग में सार्वजनिक बंदरगाहों की संख्या हालिया की 28 से 65 तक बढ़ जाएगी। क्वांग च्यओ शहर में नदी पर बस की सेवा न केवल परिवहन के विकास की मांग है, बल्कि शहर के रीति रिवाजों व संस्कृति से भी मेल खाती है। क्वांग च्यओ शहर की जहाजरानी कंपनी के मैनेजर श्री श हाओ रेई ने कहा,बस पर सवार हो करके नदी के दोनों किनारों के सुन्दर दृश्यों का आनंद उठाना अपने में एक खुशी की बात है। कुछ नागरिकों ने आशा प्रकट की कि नदी पर चलने वाली बसों को दृश्य बस और सामान्य बसों में विभाजित किया जाए, ताकि विभिन्न मांगों को पूरा किया जा सके। बाद में हम एक ही बस पर पर्यटकों और सामान्य यात्रियों के लिए दो जगह बनाएंगे। दोनों की टिकटों के दाम में भी फर्क होगा।
|