• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-07-09 17:40:08    
तिब्बत में 300 से ज्यादा पर्यटन स्थल हैं

cri

गत वर्ष की 1 जुलाइ को तिब्बत रेल लाइन खुलने के बाद तिब्बत स्वशासन प्रदेश में पर्यटन उद्योग का तेजी से विकास हुआ। अब तिब्बत में 300 से ज्यादा पर्यटन स्थल हैं।

रिपोर्ट के अनुसार तिब्बत में अनेक राष्ट्रीय पर्यटन क्षेत्र और राष्ट्रीय प्राकृतिक सुरक्षा क्षेत्र हैं। अब ल्हासा, लिजी, शिकाजे आदि क्षेत्रों में पर्यटन के विकास की कोशिश की जा रही है। इस के अलावा टांग फान प्राचीन रास्ते और जा मा प्राचीन रास्ते के आसपास पर्यटन क्षेत्र बनाने की योजना है।

तिब्बत पर्यटन ब्यूरो के नेता ने कहा कि तिब्बत में पर्यटन उद्योग की चौतरफा व्यवस्था बनेगी। सुंदर प्राकृतिक दृश्यों के साथ साथ ऐतिहासिक सभ्यता वाले स्थलों के विकास को भी महत्व दिया जा रहा है,ताकि तिबब्त में समग्र पर्यटन-उद्योग का नया विकास हो सके।