• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-07-17 08:46:18    
चीनी लोग और अन्य गीत

cri

दोस्तो, यह वर्ष हांगकांग के चीन की गोद में वापिस आने का दसवां वर्ष है। 1 जुलाई 1997 को मुख्यभूमि चीन के एक अरब तीस करोड़ चीनी लोगों का सपना पूरा हुआ और चीन का राष्ट्रीय झंडा हांगकांग के आकाश में फहराया। और हांगकांग अपने इतिहास को विदा कह कर मुख्यभूमि चीन की गोद में वापिस लौट आया।

तब से ले कर वर्तमान तक के दस वर्ष हांगकांग के लिए कठिनाई भरी परीक्षा के और सफलता के वर्ष रहे हैं। हांगकांग दक्षिण चीनी सागर में एक मोती की भांति चमकता है और चीन में वापिस आने के बाद पिछले एक दशक में उस की चमक में और वृद्धि हुई है। दस सालों में एक चीन दो व्यवस्थाओं की पद्धति सफल रही है और हांगकांग स्वयं के प्रशासन के तहत और समृद्ध और विकसित हुआ है।

दोस्तो, अब हम एक गीत सुनेंगे जिस में हांगकांग वासियों को शुभकामनाएं दी गई हैं। इस गीत का शीर्षक है—हांगकांग को शुभकामनाएं। आशा है कि हांगकांग समृद्धि की राह पर खुशहाली के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

गीत 1 हांगकांग को शुभकामनाएं

दोस्तो, अब सुनिए मुख्यभूमि चीन के गायक च्यांग थाओ और गायिका चु शा द्वारा गाया गया "हांगकांग को शुभकामनाएं"नामक गीत। वनिताः गीत के बोल हैं—पिछले सौ सालों से समुद्री झाग और पहाड़ पर चीड के पेड़ों की हरियाली की तरह हांगकांग जिदांदिल और खुशहाल रहा है। हांगकांग के आकाश का रंगबिरंगे प्रकाश से टिमटिमाना और वहां चचिंग फूल का खिला होना पिछले सौ सालों में हांगकांग द्वारा किए गए संघर्ष और विकास के प्रयासों का प्रदर्शन है। चचिंग फूल को भी शुभकामनाएं, हांगकांग को भी शुभकामनाएं। आशा है कि हांगकांग का कल और सुंदर होगा।

सौ साल पहले हांगकांग की आज़ादी उसके हाथों से निकल गई थी और उसे चीन की गोद से छीन कर अलग कर दिया गया था। 150 साल बाद 1 जुलाई 1997 को हांगकांग मुख्यभूमि चीन की गोद में वापिस लौट आया। इस सपने के पूरे होने के समय तमाम चीनी लोगों ने भावपूर्ण हो कर कहा कि हांगकांग वैसा ही है जैसा सालों पहले था।

गीत 2 हांगकांग वैसा ही है जैसा सालों पहले था

दोस्तो, अब सुनिए मुख्यभूमि चीन की गायिका युचिंग द्वारा गाया गया एक गीत जिसका शीर्षक है – हांगकांग वैसा ही है जैसा सालों पहले था।

गीत के बोल हैं —100 सालों के संघर्ष भरे इतिहास के बाद भी हांगकांग वैसा ही है जैसा पहले था। ड्रैगन दीप अब भी उस के द्वार के ऊपर लटका हुआ है। 100 सालों का इतिहास बीत गया। हांगकांग बैसा ही है जैसा पहले था। शांग च्यांग नदी अब भी पैसे ही बह रही है जैसे पहले बहती थी।

हांगकांग का क्षेत्रफल केवल 1100 वर्ग किलोमीटर का है। लेकिन उसे बड़े झंझावातों का सामना करना पड़ा है। अब हांगकांग वासियों के अथक प्रयास से और मुख्यभूनि चीन के सभी लोगों और सरकार की शुभकामनाओं से हांगकांग का अदभुत विकास हुआ है और समृद्धि का वहां राज्य फैल रहा है।

दस साल कितनी जल्दी बीत गए । मुख्यभूमि चीन के एक भाग के रूप में हांगकांग और मुख्यभूमि चीन के बीच सांस्कृतिक आवाजाही और संपर्क दिन-ब-दिन विकसित हो रहा है।

हांगकांग की संस्कृति चीन की मुख्यभूमि के युवाओं को आकर्षित करती है। साथ ही मुख्यभूमि चीन की संस्कृति भी हांगकांग के जीवन के विविध पक्षों को प्रभावित कर रही है। चीन की गोद में वापिसी के बाद हांगकांग के आर्थिक विकास में तेज़ी आई है। केंद्रीय सरकार के पूरे समर्थन से हांगकांग का विश्व में महत्वपूर्ण स्थान बना रहा है। हांगकांग के लोगों के जीवन स्तर में भी भारी उन्नति हुई है।

अब चीनी लोगों के मन में हांगकांग के चीन की गोद में वापिस आने का मतलब है हांगकांग अब आशा और सफलता के रास्ते पर निर्विरोध रूप से आगे बढ़ता रह सकता है।

इस दशक में हांगकांग के सामने अवसरों के द्वार खुल गए हैं और हांगकांग की और तेजी से विकास की आशा पूरी होगी। यह वर्ष हांगकांग के चीन की गोद में वापिस आने का दसवां वर्ष है।

गीत 3 चीनी लोग

अब सुनिए चीन के हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के गायक ल्यु त ह्वा द्वारा गाया गया एक गीत, जिस का शीर्षक है—चीनी लोग।

गीत के बोल हैं—हमारे आंसू और खुशियां बराबर हैं। पहले का संघर्ष और कठिनाइयां हमारे दिलों में मौजूद है। हमारा खून एक ही है। भविष्य के बहुत सपने हैं, जिन्हें हम हाथों में हाथ डाल कर एकसाथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। हम एक साथ मिल कर आगे बढ़ेंगे, दुनिया को यह बताते हुए कि हम चीनी लोग हैं।