चीनी समाचार पत्र जन-दैनिक के अनुसार अभी तक विश्व में कुल 156 कन्फ़्यूशियस कॉलेजों की स्थापना की गयी है। वे 54 देशों व क्षेत्रों में स्थित हैं। ये चीनी भाषा व संस्कृति के प्रचार-प्रसार के महत्वपूर्ण स्थान बन गये हैं।
चीनी राष्ट्रीय हान भाषा के अंतर्राष्ट्रीय प्रसार-प्रचार नेतृत्व दल कार्यालय के संबंधित व्यक्तियों के परिचय के अनुसार हाल ही में और 205 संस्थाओं ने कन्फ़्यूशियस कॉलेजों व कन्फ़्यूशियस कक्षाओं की स्थापना करने के लिए आवेदन किया है। अनुमान है कि इस वर्ष के अंत तक विश्व में कन्फ़्यूशियस कॉलेजों व कन्फ़्यूशियस कक्षाओं की संख्या 200 तक पहुंच जाएगी।
सूत्रों के अनुसार चीनी राष्ट्रीय हान भाषा कार्यालय अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा क्षमता का मापदंड और अंतर्राष्ट्रीय चीनी भाषा अध्यापक क्षमता का मापदंड बना रहा है। इस के अलावा कार्यालय ने इस वर्ष के उत्तरार्द्ध में पेइचिंग में दूसरी विश्व कन्फ़्यूशियस कॉलेज महासभा का आयोजन करने की योजना भी बनाई है।
|