• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-06-25 17:00:36    
मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए खुशहाल घर का निर्माण

cri

हाल ही में चीन में लगभग 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा मंदबुद्धि वाले व्यक्ति हैं। चीन की केंद्रीय सरकार और समाज के विभिन्न तबकों के लोगों ने इन पर बड़ा ध्यान दिया है। आज के इस कार्यक्रम में हम आप लोगों को पूर्वी चीन के शांघाई शहर ले चलेंगे और वहां मंदबुद्धि व्यक्तियों के लिए स्थापित सूर्य परिवार देखेंगे। ये सूर्य परिवार मंदबुद्धि व्यक्तियों को विशेष शिक्षा और तकनीक प्रशिक्षण की सेवा देते हैं , जो मंदबुद्धि व्यक्तियों का खुशहाल घर है।

शांगहाई के शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सूर्य परिवार में जगह-जगह हम खुशी के गाने की आवाज़ सुन सकते हैं।

हाल में शांगहाई शहर में कुल 70 हजार से ज्यादा मंदबुद्धि वाले व्यक्ति हैं। चूंकि मंदबुद्धि व्यक्तियों का ज्ञान स्तर सीमित होता है, और उन की श्रम क्षमता भी कम होती है, इसलिए, विशेष शिक्षा पाने के बाद उन में से अधिकांश को विवश होकर घर वापस लौटना पड़ता है। बहुत कम मंदबुद्धि वाले लोग समाज में काम कर सकते हैं। उन की और अच्छी तरह सेवा करने के लिए, वर्ष 2005 में शांगहाई म्युनिसिपल की सरकार ने कदम ब कदम विभिन्न शहरी कम्युनिटियों और कस्बों में सूर्य परिवार की स्थापना की और मुफ्त रुप से मंदबुद्धि व्यक्तियों को पढ़ाई देने का प्रबंध किया है, ताकि वे समाज में अच्छी तरह प्रवेश कर सकें। हाल में शांगहाई में कुल 240 से ज्यादा सूर्य परिवारों की स्थापना और उन में 11 हजार 5 सौ मंदबुद्धि व्यक्तियों को भरती की गई।

सूर्य परिवार से मंदबुद्धि लोगों के जीवन में खुशी आयी है। सुश्री श्याओ ली ली एक मंदबुद्धि बच्ची की मा हैं। वे खुद गंभीर रोग से ग्रस्त हैं। उन के पति बेरोजगार थे। पहले जीवन के प्रति उन्होंने विश्वास खो दिया था , अब सूर्य परिवार में आने के बाद बच्ची और सक्रिय बनी है। बच्ची मानों खुशी घर में लायी और मुसीबत में फंसे परिवार को पुनः सूर्य की किरणें मिलीं। सुश्री श्याओ ली ली ने कहा,हालांकि मेरी बच्ची मंदबुद्धि है, फिर भी मां के लिए वह एक बेटी ही है। उस के खुश होने से हमारे घर में भी परिवर्तन आया है। सूर्य परिवार ने मेरी बेटी को मदद दी है, वास्तव में उन्होंने हमारे घर को बचाया है। जीवन के प्रति मैं बहुत आशावान हूं। मेरे जीवन में फिर एक बार सूर्य की किरणों ने प्रवेश किया है।

मंदबुद्धि लोग सूर्य परिवार में जीवन और श्रम की क्षमता और सामाजिक आदान-प्रदान की क्षमता के प्रशिक्षण को स्वीकार करते हैं। वे खेल अभ्यास करते हैं और सरल श्रम करते हैं। कुछ समय के प्रशिक्षण के बाद उन की जीवन क्षमता स्पष्ट रुप से उन्नत हो गयीं और उन की श्रम क्षमता व ज्ञान स्तर भी उल्लेखनीय रुप से बढ़ गया है। पहले अनेक लोग बातचीत नहीं करना चाहते थे, अब वे लोग बहुत बातूनी हो गये हैं। अनेक मंदबुद्धि लोगों ने माता पिता के लिए कपड़े धोने और सफाई करने आदि कुछ सरल पारिवारिक श्रम भी सीखा है।

मंदबुद्धि युवक लू श्येई फींग ने सूर्य परिवार में एक से ज्यादा वर्ष के लिए सीखा था। उन्होंने कहा,यहां मैं बहुत खुश हूं। मेरे अनेक मित्र हैं। यहां नृत्य अध्यापिका हमें नाचना सिखाती हैं और विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हमें अंग्रेजी पढ़ाते हैं।

सूर्य परिवार के अधिकांश अध्यापक समाज के विभिन्न तबकों से आये स्वयं सेवक हैं, जो मुख्यतः विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं। हर एक सूर्य परिवार के दसों स्वयं सेवक हैं। वे मंदबुद्धि लोगों के साथ श्रम करते हैं और व्यायाम करते हैं। स्वयं सेवक उन्हें सांस्कृतिक ज्ञान देते हैं और गाना व नाचना सिखाते हैं। मंदबुद्धि लोगों को मदद देने की प्रक्रिया में विद्यार्थियों को खुद भी खुशी मिलती है।

शांगहाई के व्यायाम विश्वविद्यालय में आर्थिक प्रबंध पढ़ने वाली नींग शू श्येन 2000 से ज्यादा स्वयं सेवकों में से एक है। हर शनिवार और रविवार को वे सूर्य परिवार आकर अंग्रेजी पढ़ाती हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि दूसरों को मदद देना भी एक खुशी की बात है। उन्होंने खुद भी इन मंदबुद्धि लोगों से अनेक चीजें सीखी हैं।वे बहुत जल्दी से अंग्रेजी सीख सकते हैं। एक बार मैंने उन्हें फलों के शब्द सिखाए, लेकिन, उन के कुछ सवालों का जवाब हम भी नहीं दे पाती हैं। हम ने शब्दकोश में जवाब ढूंढा और फिर उन्हें बताया। वे लोग बहुत सक्रिय और प्यारे हैं। जब हम मुसीबत में होंगे, तो हम भी उन लोगों की ही तरह साहस से मुसीबतों को दूर करने की कोशिश करेंगे।

मंदबुद्धि लोगों के रोजगार की समस्या का समाधान करना हमेशा ही सरकार का कठिन कार्य रहा है। जबकि 16 से 35 की उम्र वाले युवा मंदबुद्धि वाले लोगों को मदद देने का काम तो और ज्यादा फौरी बना है। इस वर्ष कुछ मंदबुद्धि लोगों की रोजगार समस्या का समाधान करने के लिए शांगहाई म्युनिसिपल मंदबुद्धि लोगों के लिए 50 सूर्य कारखानों की स्थापना करेगी।

शांगहाई म्युनिसिपल के हर एक सूर्य परिवार में फल-फूल और परम्परागत चीनी कला बनाना आदि श्रमिक प्रशिक्षण परियोजनाएं चलती हैं। सूर्य परिवार मंदबुद्धि लोगों को वृद्धपन, चिकित्सा और बेरोजगारी आदि का सामाजिक बीमा भी देते हैं। मंदबुद्धि लोगों को श्रम से कुछ आय भी होती है।

मंदबुद्धि युवक सुश्री लू श्येन फींग सूर्य परिवार में पढ़ने के साथ-साथ, सूर्य कारखाना में गुड़िया बनाती हैं और निश्चित आमदनी प्राप्त करती हैं। सुश्री लू ने कहा,एक गुड़िया बनाने के लिए एक हफ्ते के समय की जरुरत है, और मैं इसे एक सौ चीनी य्वान में बेच सकती हूं।

इस वर्ष के अक्तूबर में 12वां विश्व विशेष ऑलंम्पियाड शांगहाई में आयोजित होगा, यह भी प्रथम बार है कि विश्व विशेष ऑलंम्पियाड एशिया और विकासमान देशों में आयोजित होगा। विशेष ऑलंम्पियाड ऑलंम्पिक भावना के आधार पर विशेष रुप से मंदबुद्धि लोगों के लिए आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय खेल-मारोह है। मौके पर, लगभग 170 देशों व क्षेत्रों के लगभग 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ी और कोच समारोह में भाग लेंगे। सूर्य परिवार मंदबुद्धि लोगों द्वारा विशेष ऑलंम्पिक व्यायाम करने वाला महत्वपूर्ण स्थल है। यहां प्रशिक्षण करने वाले सभी लोग शांगहाई विशेष ऑलंम्पियाड की बड़ी प्रतिक्षा में है।

गत वर्ष विशेष ऑलंम्पियाड आमंत्रण मैच में बैडमिंटन इवेन्ट में स्वर्ण-पदक जीतने वाली वांग ल्यांग च्या हर बार बहुत संजीदगी से अभ्यास करती हैं। वे अपने घर के शहर में विशेष ऑलंम्पियाड का आयोजन से खुश हैं।

अभ्यास कर रही हूं।

क्या आप अक्तूबर माह में आयोजित होने वाले विशेष ऑलंम्पियाड में भाग लेना चाहती हैं।

जरुर, मुझे पक्का विश्वास है।

विशेष ऑलंम्पियाड का लक्ष्य मंदबुद्धि लोगों की क्षमता पर ध्यान देना है , ताकि वे लोग सामान्य लोगों की ही तरह जीवन बिता सकें और नौकरी और परिवार हासिल करें। शांगहाई सूर्य परिवार ने भी इस लक्ष्य को कार्य का निशाना बनाया है और मंदबुद्धि लोगों के लिए और शैथिल्य व सामन्जस्यपूर्ण वातावरण की रचना की है। संयुक्त राष्ट्र विकलांग मामलात के विशेष रिपोर्टर, अंतरराष्ट्रीय विशेष ऑलम्पिक अधिकारियों ने सूर्य परिवार का निरीक्षण दौरा किया। उन्होंने सूर्य परिवार में मंदबुद्धि लोगों के काम करने और व्यायाम प्रशिक्षण करने को देखा और चीन सरकार द्वारा मंदबुद्धि लोगों को समाज में शामिल करने के लिए की गयी कोशिश की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अनुभवों का प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि दुनिया के और ज्यादा मंदबुद्धि लोग इस तरह की सेवा का उपभोग कर सकें।