• हिन्दी सेवा• चाइना रेडियो इंटरनेशनल
China Radio International
चीन की खबरें
विश्व समाचार
  आर्थिक समाचार
  संस्कृति
  विज्ञान व तकनीक
  खेल
  समाज

कारोबार-व्यापार

खेल और खिलाडी

चीन की अल्पसंख्यक जाति

विज्ञान, शिक्षा व स्वास्थ्य

सांस्कृतिक जीवन
(GMT+08:00) 2007-06-12 11:03:01    
चीनी जन मुक्ति सेना की छत्रीधारी दल हांगकांग में प्रदर्शन करेगा

cri

हांगकांग की अखबार वन ह्वेई की रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष हांगकांग के चीन की मातृभूमि की गोद में वापसी की 10वीं वर्षगांठ है। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ की तैयारी कमेटी के कार्यकारिणी अध्यक्ष जडं याओ थांग ने हाल में घोषणा की कि इस वर्ष की पेरेड का मुख्य विषय समान प्रगति और समान सपना होगा। मौके पर हांगकांग में तीन बड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हांगकांगवासी पेरेड , आतिशबाजी प्रदर्शन और छत्रीधारी प्रदर्शन देख सकते हैं।

इस वर्ष की पेरेड के लिए 20 लाख चीनी य्वान का खर्च होगा। लगभग 20 हजार लोग पेरेड में भाग लेंगे। श्री जडं याओ थांग ने कहा कि पेरेड का मुख्य विषय समान प्रगति समान सपना है। हमारा समान लक्ष्य है यानी एक देश दो व्यवस्थाएं की स्थापना करना है। पिछले दस वर्षों में हम ने इस क्षेत्र में प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं।

चीनी जन मुक्त सेना के छत्रीधारी दल का प्रदर्शन सब से उल्लेखनीय है। श्री जडं ने कहा कि चीनी जन मुक्ति सेना के छत्रीधारी दल हांगकांग के छत्रीधारी दल के चार सदस्यों के साथ पेरेड के दौरान घुड़ सवारी मैदान के आकाश पर प्रदर्शन करेंगे।

पेरेड में कुल आठ सौ वाणिज्य संघ व मजदूर संघ भाग लेंगी। पेरेड में प्रोग्राम चीन के 14 प्रांतों व शहरों से आये लोग अभिनय करेंगे। प्रोग्रामों में सेना के तीनों अंगों का सलामी दल, सैन्य कसरत, छुंग छींग ऑपेरा का मुखोटा प्रदर्शन और शानशी प्रांत के थेल का विशेष प्रदर्शन होंगे। 5000 से ज्यादा लोग पेरेड के प्रदर्शन में भाग लेंगे। यह हांगकांग के इतिहास में सब से बड़ा पेरेड प्रदर्शन होगा।